Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

20 मार्च फिर दिल्ली कूच करेंगे किसान, टिकैत की घोषणा

Muzaffarnagar : भारतीय किसान यूनियन ने एक बार फिर दिल्ली को घेरने की घोषणा की है. 14 दिनों से मुजफ्फरनगर शहर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहा भारतीय किसान यूनियन का धरना खत्म करने के बाद राकेश टिकैत ने कहा कि किसान 20 मार्च को एक बार फिर दिल्ली को घेरेंगे. इस बार घेराव दिल्ली बार्डर पर नहीं, जंतर-मंतर पर किया जाएगा. टिकैत ने कहा - सरकार ने जो वादा किया था, उसे पूरा नहीं किया है.

अब दिल्ली की बारी है- नरेश टिकैत

टिकैत ने कहा कि किसानों पर बेफिजूल के मुकदमे भी कायम किए हुए हैं. अगर मुकदमे वापस नहीं लिए गए तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा. भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि अब 20 मार्च को दिल्ली कूच किया जाएगा. मुजफ्फरनगर के किसानों की समस्याओं का हल हो गया है. अब दिल्ली की बारी है.

दिल्ली के जंतर-मंतर पर जुटेंगे किसान

सोशल मीडिया के माध्यम से दिल्ली सरकार को चेतावनी देते हुए टिकैत ने कहा कि किसानों पर हो रहे शोषण को बंद कर दिया जाए, क्योंकि अब किसान चुप नहीं रहेगा. उन्होंने कहा कि अब किसान आगे की तैयारी करें क्योंकि अब दिल्ली की बारी है. इसलिए भारतीय किसान यूनियन 20 मार्च को दिल्ली के लिए कूच करेगी. यह प्रोग्राम पूर्व की भांति संयुक्त किसान मोर्चा के नेतृत्व में चलाया जाएगा. उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा ने य​ह फैसला कर लिया है ​कि 20 मार्च को देश भर के किसान दिल्ली के जंतर-मंतर के लिए कूच करेंगे.

ट्यूबेल पर बिजली का मीटर नहीं लगने देंगे

उन्होंने कहा किसानों के ट्यूबेल पर बिजली का मीटर नहीं लगने देंगे. क्योंकि मीटर लगाकर फिर किसानों का शोषण और उनसे लूट खसोट शुरू हो जाएगी. उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने चुनाव के दौरान किसानों को बिजली फ्री देने का वायदा किया था. मगर अब वे ही किसानों का शोषण करने पर तुले हुए हैं और सभी किसानों की ट्यूबेल पर मीटर लगाकर उनसे लूट खसोट शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि देश भर में किसानों द्वारा दिन- रात मेहनत कर फसल को तैयार किया जाता है. मगर प्रदेश सरकार द्वारा छोड़े गए आवारा पशुओं के कारण सभी किसानों की मेहनत जाया हो रही है.
इसे भी पढ़ें – एक">https://lagatar.in/another-blow-moodys-negative-outlook-on-four-companies-of-adani-group/">एक

और झटका : मूडीज ने अडाणी ग्रुप की चार कंपनियों का आउटलुक किया निगेटिव
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही