Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

किसानों को धान बेचने में कोई परेशानी नहीं होगी : पुष्पा देवी

Advertisement
Advertisement
Banimadho Singh Medininagar (Palamu): पलामू के पाटन प्रखंड मुख्यालय स्थित सगुना में रविवार को विधायक पुष्पा देवी ने धान अधिप्राप्ति केंद्र का शुभारंभ किया. इस अवसर पर पलामू के पूर्व सांसद मनोज कुमार भी मौजूद थे. विधायक पुष्पा देवी ने कहा कि अब किसानों को अपना धान बेचने में कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. उचित दाम एवं समय पर बिक्री के लिए इसकी व्यवस्था की गयी है. पूर्व सांसद मनोज कुमार ने कहा कि पैक्स के दो माह से बंद रहने के बाद किसानों के धान का खरीद द्रुतगति से हो इसलिए इस धान उपार्जन केंद्र का शुरुआत किया गया है. इसे भी पढ़ें-  IOC">https://lagatar.in/ioc-session-2023-in-india-india-to-host-olympic-committee-session-pm-modi-expressed-happiness/">IOC

Session 2023 In India: ओलंपिक समिति सेशन की मेजबानी भारत को, PM मोदी ने खुशी जतायी      
इस अवसर पर सगुना पंचायत के मुखिया अखिलेश पांडे, समाजसेवी रामानंद पांडे, हसीब आलम, सुरेंद्र कुमार सिंह, संजय कुमार सिंह, महबूब आलम, सिरमा के मुखिया राकेश कुमार दुबे, राजेश दुबे, ईश्वरी पांडे एवं नवीन कुमार पांडे मौजूद थे. बता दें कि क्षेत्र में दो माह से क्रय केंद्र के बंद रहने से किसान परेशान थे. किसानों की समस्या के निदान के लिए पलामू के उपायुक्त  शशि रंजन ने पाटन स्थित सभी धान अधिप्राप्ति केंद्रो को धान क्रय प्रारंभ करने का  निर्देश दिया था. दिसंबर माह में एक सप्ताह तक खरीदी करने के बाद विगत दो माह से पैक्स बंद थे. सभी पैक्सों में खरीदी प्रारंभ होने से किसानों को तत्काल राहत मिलेगी. इसे भी पढ़ें- UP">https://lagatar.in/up-election-pm-modi-attacked-on-samajwadi-party-by-mentioning-ahmedabad-blast-case-said-they-had-given-return-gift-to-terrorists/">UP

Election : पीएम मोदी ने अहमदाबाद ब्लास्ट केस का जिक्र कर सपा को घेरा, आतंकियों को केस वापसी का रिटर्न गिफ्ट देनेवाली पार्टी       
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही