Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में किसानों को जल्द देंगे बड़ी सौगात : बादल पत्रलेख

Hazaribagh : राज्य के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने चैंबर ऑफ फार्मर्स के सदस्यों से कहा कि वह जल्द हजारीबाग आएंगे और किसानों को बड़ी सौगात देंगे. दरअसल रविवार को हजारीबाग चैंबर ऑफ फार्मर्स से जुड़े किसानों का एक शिष्टमंडल पहले दुमका के डीसी रविशंकर शुक्ला से मुलाकात कर अपनी समस्याएं बताईं. जब रविशंकर शुक्ला हजारीबाग के डीसी थे, तब उन्होंने ही चैंबर ऑफ फार्मर्स गठन की पहल की थी. उन्होंने राज्य सरकार को इसका प्रस्ताव भी भेजा था. इसका उद्देश्य किसान हित में किसानों के फसलों की पैदावार बढ़ाने, बाजार उपलब्ध कराने जहां उनके उत्पादों का सही मूल्य मिल सके, इसके लिए की थी. इस प्रस्ताव को बजट में लाकर सरकार ने उसे पूरे राज्य के लिए मॉडल बना लिया. इसे भी पढ़ें :हेमंत">https://lagatar.in/life-respect-and-money-of-girls-are-not-safe-in-hemant-government-deepak-prakash/">हेमंत

सरकार में बच्चियों की जान, इज्जत और उनके पैसे सुरक्षित नहीं : दीपक प्रकाश

कृषि मंत्री से इन लोगों ने की मुलाकात

इसी मुद्दे पर चैंबर ऑफ फार्मर्स ने दुमका के डीसी से कहा कि अब किसानों के हित के लिए पहल करें. उन्होंने किसानों को आश्वस्त किया कि उनके लिए वह कुछ करेंगे. फिर चैंबर ऑफ फार्मर्स का शिष्टमंडल कृषि मंत्री से मिलकर सोलर पावर सिंचाई योजना कुसुम और बारिश के अभाव में धान की सीधी बुआई योजना के लाभ समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की. कृषि मंत्री ने किसानों की समस्याओं के जल्द समाधान की बात कही. मिलनेवालों में चैंबर ऑफ फार्मर्स के अध्यक्ष फुलेश्वर मेहता, सचिव सुखदेव राणा, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार मेहता, मीनू महतो और कुलदीप महतो शामिल थे. इसे भी पढ़ें :ICSE">https://lagatar.in/bahragora-prachi-mishra-became-the-topper-of-ramakrishna-vivekananda-international-english-school/">ICSE

10वीं का रिजल्ट : बहरागोड़ा : रामकृष्ण विवेकानंद इंटरनेशनल इंग्लिश स्कूल की टॉपर बनी प्राची मिश्रा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही