Search

झारखंड में फैशन करियर- 4 : गुलशन की प्रोक्सीमा इवेंट ने कम समय में बनायी अपनी पहचान

Ranchi : झारखंड में मॉडलिंग और फैशन का क्रेज कम नहीं है. कई इवेंट कंपनियां हैं, जो नये और उभरते मॉडल्ड को मौका देते हैं. और उनका करियर संवारने मदद करते हैं. झारखंड की ऐसी ही इवेंट कंपनियों में से एक है  प्रोक्सीमा इवेंट. प्रोक्सीमा इवेंट की शुरुआत अप्रैल 2016 में हुई थी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/01/Lagatar-2-2-300x199.jpg"

alt="" width="300" height="199" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/01/news-300x169.jpg"

alt="" width="351" height="198" /> प्रोक्सीमा इवेंट ने बहुत ही कम समय में अपनी पहचान रांची में ही नहीं पूरे झारखंड में बना ली. इस इवेंट कंपनी की ओनर गुलशन कुमारी खुद एक मॉडल और एक्ट्रेस हैं.  गुलशन ने कई शोज और अवॉर्ड जीते हैं. गुलशन कई शोज और इवेंट में अक्सर शामिल होती थीं.  जिसके कारण इन्हें इवेंट की जानकारी पहले से ही थी. यही वजह भी रही कि प्रोक्सीमा इवेंट ने कम समय में ही अपनी पहचान बना ली.

प्रोक्सीमा इवेंट ने कई सरकारी कार्यक्रम भी किये

प्रोक्सीमा इवेंट ने कई सरकारी, गैर सरकारी और निजी कार्यक्रम भी करवाये हैं. जिसमें खादी फैशन शो 2017, 2018 मिस्टर एंड  मिस और  मिसेस  एक्सपो  2018, नमो पतंग नमो महोत्सव 2018, 2019 ,इंटरनेशनल वाटर कलर झारखंड ट्रेवल मार्ट. इन सारे इवेंट्स से गुलशन और उनकी इवेंट कंपनी को बहुत अच्छा रेस्पॉन्स भी मिला.

इसे भी पढ़ें- रांचीः">https://lagatar.in/ranchi-employment-given-to-girls-who-have-been-airlifted/20057/">रांचीः

एयरलिफ्ट कर लाई गई लड़कियों को दिया गया रोजगार

वहीं प्रोक्सीमा इवेंट्स ने कला संस्कृति और झारखंड पर्यटन विभाग झारखंड सरकार के लिए भी कई कार्यक्रम किये हैं. प्रोक्सीमा इवेंट्स झारखंड के कलाकारों को बढ़ावा देने के लिए और उन्हें मंच देने के लिए "झारखंड की पहचान" नाम की राज्यस्तर प्रतियोगिता करवाती है. झारखंड की पहचान में सिंगिंग, डांसिंग, मॉडलिंग, बॉडी बिल्डिंग  से जुड़ी राज्यस्तर की प्रतियोगिता होती है. जिनमें झारखंड के बच्चे और युवा भाग ले सकते हैं. इन प्रतियोगिताओं का ऑडिशन राज्य के भिन्न-भिन्न जिलों में होता है. ऑडिशन से चयनित बच्चों और युवाओं को ग्रूमिंग करने के पश्चात फाइनल प्रतियोगिता होती है. जिनके विनर को कैश प्राइज, गिफ्ट हैंपर दिया जाता है. झारखंड की पहचान टाइटल जीतने वाले को प्रोक्सीमा इवेंट्स की ओर से सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यक्रमों मंड मंच प्रदान किया जाता है. प्रोक्सीमा इवेंट्स की ऑनर गुलशन कुमारी खुद भी कई हिंदी एवं नागपुरी वीडियो अल्बम में काम कर चुकी हैं. इसे भी देखें-

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//