Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झरिया में पिता पर दो माह के बेटे की गला दबाकर हत्या का आरोप

बच्चे की मां मुस्कान ने शनिवार को लोदना ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए अपने पति पर बेटे की हत्या कर देने का आरोप लगाया है. मुस्कान का कहना है कि पति के साथ आए दिन घरेलू विवाद व मारपीट होती रहती थी.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : झरिया के लोदना ओपी क्षेत्र के मधुबन 40 नंबर धोड़ा स्थित मुखिया मोहल्ला में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. एक पिता पर अपने ही दो माह के मासूम बेटे की गला दबाकर हत्या करने का गंभीर आरोप लगा है. घटना के बाद से इलाके में शोक व आक्रोश का माहौल है. पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है.


बच्चे की मां मुस्कान ने शनिवार को लोदना ओपी में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए अपने पति पर बेटे की हत्या कर देने का आरोप लगाया है. मुस्कान का कहना है कि पति के साथ आए दिन घरेलू विवाद व मारपीट होती रहती थी. अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता था जिससे परिवार का माहौल तनावपूर्ण बना रहता था. शुकवार की रात भी दोनों के बीच कहासुनी और झगड़ा हुआ था. इसके बाद उसने अपने दो माह के बेटे को दूध पिलाकर सुला दिया. कुछ देर बाद जब उठी तो देखा कि बच्चे की हालत अचानक बिगड़ चुकी थी और उसकी नाक से खून बह रहा था.


आनन-फानन में परिजनों की मदद से बच्चे को तुरंत झरिया अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे एसएनएमएमसीएच, धनबाद रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया. पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि झगड़े के बाद जब सभी लोग सो गए थे उसी दौरान उसके पति ने बच्चे का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. सूचना मिलते ही लोदना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल में जुट गई. पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

लोदना ओपी प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि महिला ने पति पर दो माह के पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है. फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है. इस घटना से पूरे मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है. मासूम की मौत से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही