Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

18 क्विंटल डोडा के साथ बाप-बेटे गिरफ्तार, भूसा में छुपाकर ले जा रहे थे यूपी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : अफीम तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने डोडा (अफीम) की एक बड़ी खेप बरामद की है. अफीम तस्कर ट्रक में जानवरों के चारे के बीच डोडा के बोरे को छिपा कर उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे, लेकिन उससे पहले ही डोडे की पूरी खेप पुलिस ने पकड़ ली. ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो ने बताया कि सूचना मिली थी कि डोडा की एक बड़ी खेप खूंटी से निकली है. जानकारी मिलने पर खूंटी से रांची आने वाले प्रमुख मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, इसी दौरान शक के आधार पर खरसीदाग ओपी क्षेत्र के रिंग रोड के पास एक ट्रक को तलाशी के लिए रोका गया. ट्रक में पशु चारा (भूसा) भरा हुआ था. पुलिस के पूछने पर ट्रक के ड्राइवर ने बताया कि वे लोग पशु चारा लेकर कानपुर जा रहे हैं, लेकिन पुलिस को उनकी बातों पर यकीन नहीं हुआ. जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसवालों ने ट्रक की तलाशी लेनी शुरू की. तलाशी के दौरान ट्रक में रखे पशु चारा के अंदर प्लास्टिक के 90 बोरे निकले, सभी बोरों में डोडा भरा हुआ था. डोडा का कुल वजन 1800 किलोग्राम पाया गया. डोडा बरामद होने के बाद मौके पर मौजूद पुलिस की टीम ने ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर लिया.दोनों तस्कर कुरियर ब्वॉय के रूप में काम किया करते थे. गिरफ्तार तस्कर राम गोपाल और सुरेंद्र राजस्थान के बीकानेर जिले के रहने वाले हैं. पुलिस की पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया है कि वह डोडे की खेप को खूंटी से लेकर कानपुर जाने वाले थे, हालांकि किनके द्वारा उन्हें डोडा उत्तर प्रदेश पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी, यह वे नहीं बता पाए. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/11-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/10-2.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें : आदिवासी">https://lagatar.in/speakers-in-tribal-unity-maharally-said-hemant-was-implicated-tribals-should-remain-united-in-24/">आदिवासी

एकता महारैली में वक्ताओं ने कहा- हेमंत को फंसाया गया, 24 में एकजुट रहें आदिवासी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही