Search

 
 
 

खूंटी में पिता पुत्र ने डकैती की कोशिश नाकाम की, एक को किया पुलिस के हवाले

झारखंड के खूंटी जिले में पिता और पुत्र ने मिलकर अपराधियों की कोशिश नाकाम कर दी,  हालांकि इस प्रयास में पुत्र को गोली लगी है उसके बावजूद दोनों ने मिल कर एक अपराधी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है.
 

Ranchi :  झारखंड के खूंटी जिले में पिता और पुत्र ने मिलकर अपराधियों की कोशिश नाकाम कर दी,  हालांकि इस प्रयास में पुत्र को गोली लगी है उसके बावजूद दोनों ने मिल कर एक अपराधी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है.

 

यह घटना मुरहू थाना क्षेत्र स्थित डेह केला गांव की है. बताया जाता है कि केदार अहीर कल रात दुकान से अपने घर लौटे थे. इस दौरान छह से अधिक बाइक सवार अपराधियों  ने डाका डालने के लिए उनके घर को घेर लिया और दहशत फैलाने का प्रयास किया. 

 

जानकारी के अनुसार अपराधी केदार अहीर के घर में घुसे ओर फायरिंग कर दी. गोली बेटे रासु अहीर को लगी. गोली लगने के बावजूद उसने हिम्मत जुटाते हुए एक अपराधी पकड़ लिया.

 

फायरिंग की आवाज सुन कर वहां काफी संख्या में ग्रामीण जुट गये और पकड़े गये अपराधी की पिटाई की. घटना की जानकारी मुरहू थाना दी गयी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पकड़ें गये अपराधी को अपने कब्जे में लिया.

 

हालांकि अन्य अपराधी फरार होने में सफल हो गये. उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक टीम बनाई  है, जो संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही