Ranchi News: प्रवर्तन निदेशालय के विशेष न्यायाधीश की अदालत के आदेश पर ज्ञान चंद जयसवाल और उसके बेटे राज जयसवाल को जेल भेज दिया गया.
ईडी ने GST घोटाले में देर रात बाप-बेटे को गिरफ्तार किया था. इन दोनों पर कागजी कंपनियों के साथ व्यापार दिखाकर गलत तरीके से 55 करोड़ रुपये के ITC का गलत लाभ लिया था. गिरफ्तारी के बाद ईडी ने एक अक्टूबर को विशेष न्यायाधीश के कोर्ट में दोनों अभियुक्तों को पेश किया. साथ ही GST घोटाले में बाप बेटे की भूमिका की जानकारी दी. न्यायालय ने अभियुक्तों के खिलाफ लगे आरोपों और जांच के दौरान पाये गये तथ्यों के धार पर जेल भेजने का आदेश दिया. इसके बाद दोनों को जेल भेज दिया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.