Search

 
 
 

आपसी विवाद में पिता-पुत्र को मारा चाकू,पुत्र की हालत गंभीर

 
Ranchi: आपसी विवाद में पिता और पुत्र को चाकू मारकर घायल कर दिया गया. यह घटना सोमवार की दोपहर  रातू थाना क्षेत्र के पतराटोली में हुई है. जहां आपसी विवाद में आरोपी ने पिता-पुत्र को चाकू मारकर घायल कर दिया. चाकू लगने से पुत्र अर्जुन गोप गंभीर रूप से घायल हो गया है. जबकि पिता गणेश गोप भी घायल हुए हैं. आरोप कमलेश गोप नाम के व्यक्ति पर लगा है. पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है. http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/06/55bb8287-4b33-41e1-b8ef-d8c909f7cb9a-135x300.jpg"

alt="" width="565" height="1256" /> http://lagatar.xprthost.in/wp-content/uploads/2021/06/4929616e-0750-484b-8f4a-2c3f8c90fb0f-300x135.jpg"

alt="" width="676" height="304" /> चाकूबाजी में घायल पिता पुत्र की तस्वीर इसे भी पढ़ें- BDO">https://lagatar.in/nhrc-ordered-to-give-1-lakh-compensation-to-government/92881/">BDO

ने गर्म इस्त्री से मासूम को दागा था, NHRC ने सरकार को दिया 1 लाख मुआवजा देने का आदेश

अर्जुन गोप के पेट में मारा चाकू

चाकूबाजी में घायल युवक अर्जुन के पेट में चाकू लगने के कारण आंत बाहर आ गई है. साथ ही साथ युवक के छाती और हाथ मे भी गंभीर चोटें लगी हैं. घायल युवक को परिजनों ने आनन-फानन में रातू के कमलेश मेमोरियल नर्सिंग होम लाये जहां से युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया है. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही