Search

 
 
 

Dhanbad News: बेटा के प्रेम विवाह से नाराज पिता बना हत्यारा, बहू की हत्या कर सिर धड़ से किया अलग

Dhanbad News: युवती का सिर कटी लाश मिलने का पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि प्रेम विवाह में युवती की जान चली गई. उसकी हत्या की साजिश उसके ससुर ने रची, और पहचान छुपाने के लिए उसका सिर और धड़ को अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया. पुलिस ने मृतका की मौसी की सहेली समेत 4 लोगों को गिरफ्तार है.
 
प्रेम विवाह में गई युवती की जान

Dhanbad News: जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ढांगी पहाड़ी की तलहट्टी में 11 सितंबर को मिले युवती के सिर कटे शव के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. प्रेम विवाह से असंतुष्ट ससुर द्वारा रची गई थी, इस जघन्य साजिश में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

इसे भी पढ़ें: 

यह जनकर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने सोमवार को बैंक मोड़ थाना में प्रेस कर दी .उन्होंने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सिंदरी एसडीपीओ के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से चार आरोपियों को दबोचा.

 

​गिरफ्तार आरोपियों में ​जयराम रवानी (राजगंज), किशोर महतो (बलियापुर), आलोमनी देवी (मृतका की मौसी की सहेली बलियापुर) और राम प्रसाद रजवार (बलियापुर ) शामिल है.

 

पुलिस जांच के अनुसार मृतका ने कृष रवानी से प्रेम विवाह किया था. इस शादी से कृष के पिता संतोष रवानी बेहद नाराज थे. बहू को रास्ते से हटाने के लिए संतोष रवानी ने साजिश रची और सहयोगियों की मदद से युवती की धारदार हथियार से गर्दन काटकर हत्या कर दी. साक्ष्य छिपाने की नीयत से धड़ और सिर को अलग-अलग स्थानों पर फेंका गया था.

 

घटनास्थल और आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया बड़ा धारदार छुरा, मृतका की चप्पल, पूजा सामग्री और तीन मोबाइल फोन जब्त किया हैं.

 

मृतका 9 सितंबर से लापता थी जिसकी जानकारी उसके पति कृष रवानी ने ससुर संदीप रवानी को फोन पर दी थी. 11 सितंबर को शव मिलने के बाद पिता के आवेदन पर बलियापुर थाना में कांड संख्या 155/2026 दर्ज किया गया था. मुख्य साजिशकर्ता ससुर संतोष रवानी और मौसी समेत अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही