Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेटी की अंतरजातीय शादी की सजा मिली पिता को, पंचायत ने रस्सी से बांधकर की पिटाई

Advertisement
Advertisement
Patna: बेटी के अंतरजातीय शादी की सजा पिता को मिली है. गांव वालों ने पिता को बांधकर पीटा है. बिहार के कटिहार जिला का मामला है. पीड़ित व्यक्ति ने थाने में एक आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस मामले में पीड़ित पक्ष की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गई है. फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.

दूसरे जाति में शादी को लेकर पंचायती

पीड़ित ने बताया कि पिछले दिनों बेटी मेरे घर आई हुई थी तभी रात में गांव का मर्रर सीताराम मरांडी, प्रधान मरांडी, तल्लू मरांडी और बबलू टूडू सभी उनके घर आए और कहा कि तुम्हारे ऊपर बेटी की दूसरी जाति में शादी करने को लेकर पंचायती है और गाली देने लगे. पीड़ित ने बताया कि बेटी की शादी संथाल जाति के ही लोहार से शादी की है. इसमें कौन सी गलत बात है. इसे भी पढ़ें- गम्हरिया">https://lagatar.in/food-safety-department-raids-gamharia-station-shops-seizes-gutkha-pan-masala/121302/">गम्हरिया

स्टेशन की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का छापा, गुटखा-पान मसाला जब्त

रस्सी से बांधकर मारपीट करने का आरोप

इस बात पर मर्रर के साथ आए लोग भी गाली गलौज करने लगे और मर्रर के आदेश पर मुझे पंचायत में ले गए और रस्सी से बांधकर मारपीट करने लगे. मर्रर के पुत्र ने एक लाख रुपये की मांग की. रुपये देने की बात कबूल करने पर उन्होंने मारना-पीटना बंद किया और रस्सी से खोल दिया. किसी तरह मैंने तीस हजार रुपये दिए तो मर्रर के दोनों पुत्रों ने कहा कि 70 हजार और देने हैं. दस दिन का समय दिया और कहा कि समय पर रुपये नहीं दोगे तो गांव से भगा देंगे. वहीं मर्रर ने मुझसे सादे कागज पर अंगूठे का निशान लगवा लिया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही