Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बालूमाथ में हाइवा की चपेट में आने से ससुर दामाद की मौत, चंदवा में कार की टक्कर से एक मरा

Advertisement
Advertisement
Balumath/Chandwa (Latehar): बालूमाथ के बारियातू थाना स्थित बरछीया के समीप जबरा मोड़ एनएच-22 पर बीते शुक्रवार की रात हाइवा जेएच बीए 6412 की चपेट में आने से बाइक सवार ससुर-दामाद की मौत हो गई. घटना में गोनिया पंचायत अंतर्गत नावाडीह ग्राम के डाकबंधी टोला निवासी बैजनाथ गंझू,‌ 48 वर्ष, पिता‌-मोती गंझू की घटना स्थल पर मौत हो गई. जबकि अमरवाडीह पंचायत के बरवाडीह ग्राम निवासी उसके दामाद नारायण गंझू, उम्र-33 वर्ष की मौत रिम्स ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई. वहीं चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-99 रांची-चतरा मुख्य पथ पर जोबिया गांव के समीप शनिवार शाम एक कार व बाइक में जोरदार टक्कर हो गई. इस घटना में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान कामता पंचायत के हिसरी गांव निवासी जयजीत मिंज पिता-स्व. जुले मिंज के रूप में हुई है.

घटना के विरोध में सड़क जाम

घटना की सूचना मिलते ही बारियातू पुलिस व ग्रामीणों के सहयोग से‌ अमरवाडीह पंचायत अंतर्गत बरवाडीह ग्राम निवासी  घायल  नारायण गंझू, पिता-स्व. सावन गंझू, उम्र-33 वर्ष  को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां  चिकत्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया. रिम्स ले जाने के क्रम में चंदवा  के समीप नारायण गंझू ने दम तोड़ दिया. दोनों  शव को बारियातू थाना पुलिस ने अपने कब्जा में ले लिया. घटना के बाद शनिवार की सुबह छह बजे से  परिजनों व ग्रामीणों ने थाना गेट के समीप एनएच-‌ 99 को जाम कर दिया. परिजनों ने दस‌-दस लाख रुपये  नगद  मुआवजा और मृतक के‌ परिजनों को नौकरी‌ व मृतक के बच्चों को समुचित शिक्षा की व्यवस्था की मांग थी. सड़क जाम की सूचना मिलते ही अंचलाधिकारी नंद कुमार राम जाम स्थल पहुंच कर परिजनों व‌ ग्रामीणों को समझा बुझा कर कहा कि सीसीएल से वार्तालाप कर‌  हर संभव मदद दिलाई जाएगी. सरकारी  प्रावधान‌ के अनुसार‌ मृत्यु प्रमाण पत्र व पोस्मार्टम रिपोर्ट आने के पश्चात दोनों मृतक के परिवारों को एक‌-एक लाख रुपये व पारिवारिक लाभ के तहत 20-20 हजार तुरंत दिया जाएगा. अंचलाधिकारी राम ने दोनों मृतक के परिजनों को  निजी  कोष से पांच हजार रुपये का सहयोग किया. तब जाकर दो घंटे के बाद  लगभग आठ बजे जाम हटा और आवागमन शुरू हुआ. मृतक दोनों आपस में ससुर दामाद थे. पुलिस ने‌ हाइवा वाहन को जब्त कर दोनों शव को पोस्मार्टम के लिए लातेहार भेज दिया है.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार व बाइक के उड़े परखच्चे

चंदवा के जोबिया गांव के समीप कार व बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक और कार के परखच्चे उड़ गये. जानकारी के अनुसार बाइक सवार जयजीत मिंज अपनी बाइक से बालूमाथ से अपने बच्चे के लिए दवा लेकर घर हिसरी लौट रहा था. इसी दौरान जोबिया के समीप विपरीत दिशा से आ रही कार जेएच 01एफजी 8903 से उसकी जोरदार टक्कर हो गई. जिससे घटनास्थल पर उसकी मौत हो गई. घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच को जाम कर दिया. सड़क जाम की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी. इधर घटना की सूचना मिलते ही चंदवा पुलिस मौके पर पहुंच सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों को समझाने के प्रयास में जुट गई थी. खबर लिखे जाने तक ग्रामीण शव के साथ सड़क जमे थे. इसे भी पढ़ें : हेमंत">https://lagatar.in/modi-government-is-harassing-hemant-soren-champai-soren/">हेमंत

सोरेन को परेशान कर रही मोदी सरकार : चंपाई सोरेन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही