Search

 
 
 

ससुर ने दामाद, समधी समेत कई पर कराया दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

 
Vishnugarh : विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के नवादा के टेकवादडीह में ब्याही सीमा परवीन के पिता इसराफिल अंसारी ने दामाद हसनैन अंसारी, समधी नूर आलम व अन्य के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है. थाने में दिए गए आवेदन में बोकारो जिला के कसमार थाना क्षेत्र स्थित सूरजूडीह निवासी इसराफिल अंसारी ने बताया है कि 15 जुलाई 2022 को उनकी बेटी सीमा परवीन की शादी टेकवाडीह के हसनैन अंसारी से हुई थी. आरोप है कि कुछ महीनों बाद सीमा परवीन को दो लाख रुपए की मांग को लेकर ससुराल में यातना दी जाने लगी. इसी क्रम में बीते 15 जून को उसे रॉड से पीटकर उसके हाथ-पैर तोड़ दिए गए. आरोप यह भी है कि पिटाई के बाद उसे कुंए में डाल दिया गया. जानकारी मिलने के बाद इसराफिल कुछ लोगों के साथ बेटी के ससुराल पहुंचे. वहां उनकी बेटी मरणासन्न स्थिति में थी. आगे कहा गया है कि बेटी के ससुराल वालों ने उन्हें थाना जाने से यह कहकर मना कर दिया कि वे उसका इलाज कराएंगे और भविष्य में उनकी बेटी की तरफ से कोई शिकायत नहीं मिलेगी. लेकिन पिछले दिनों इसी मामले को लेकर इसराफिल विष्णुगढ़ थाना पहुंच गए. अब इनकी शिकायत है कि थाना पुलिस आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. इस बावत पूछे जाने पर इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी राम नारायण सिंह ने कहा कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पीड़िता सीमा परवीन अपने ससुराल में आज भी इलाजरत है. इसे भी पढ़ें : वेस्टइंडीज">https://lagatar.in/these-4-cricketers-got-chance-in-all-three-formats-on-west-indies-tour/">वेस्टइंडीज

दौरे पर इन 4 क्रिकेट खिलाड़ियों को मिला तीनों फॉर्मेट में मौका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही