Search

सेक्रेट हार्ट स्कूल के संस्थापक फादर किस्टों दास का निधन

Dumka: सेक्रेट हार्ट स्कूल के संस्थापक फादर किस्टों की इलाज के दौरान शुक्रवार को डीएमसीएच में मौत हो गयी. फादर क्रिस्टों दास ने सेक्रेट हार्ट स्कूल की स्थापना 2007 में की थी. फादर किस्टों दास अंग्रेजी स्नातक में गोल्ड मेडलिस्ट थे. उनकी मृत्यु लगभग 65 साल की उम्र में हुई है. फादर क्रिस्टों दास का योगदान मिशनरी स्कूल, सामाज कल्याण और क्रिश्चियन मिशनरी के अंतर्गत आने वाले डायसिस स्कूलों में बहुत था.

फादर किस्टों दास गुहियाजोरी मिशन में पहले 1978 में एक साल के लिए ब्रदर बनकर वहां पढ़ाया. बाद में 1990-97 तक गुहियाजोरी मिशन में सहायक शिक्षक के तौर पर काम किया. गुहियाजोरी मिशन का क्रेज उस समय बहुत ज्यादा था. जब दुमका में अंग्रेजी स्कूल की कमी थी. गुहियाजोरी के संत जोसेफ स्कूल के प्रचार्य रहने के दौरान फादर किस्टो भीड़ का कोपभाजन बन गये थे. जिसकी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निंदा की गयी थी.

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//