Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्वतंत्रता संघर्ष के महानायक थे राष्ट्रपिता : कुलपति

Hazaribagh : विनोबा भावे विश्वविद्यालय परिसर स्थित गांधी विनोबा जयप्रकाश चिंतन केंद्र में सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 75वीं पुण्यतिथि मनाई गई. श्रद्धांजलि सभा की अध्यक्षता करते हुए कुलपति डॉ मुकुल नारायण देव ने कहा कि स्वतंत्रता संघर्ष के महानायक के रूप में महात्मा गांधी का नाम विश्व इतिहास में अमिट और अमर है. कुलपति ने कहा कि सत्य और अहिंसा को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने सामाजिक परिवर्तन के हथियार के रूप में प्रयोग करते हुए छुआछूत, अमीर-गरीब, पर्दा प्रथा, बाल विवाह जैसी कुरीतियों को दूर करने का संदेश दिया. इसे भी पढ़ें:स्थानीय">https://lagatar.in/government-should-seriously-consider-the-governors-objections-in-the-local-policy-bill-babulal/">स्थानीय

नीति विधेयक में राज्यपाल की आपत्तियों पर गंभीरता से विचार करे सरकार : बाबूलाल

गांधीजी के आदर्शों को अपनाकर विश्व बंधुत्व की स्थापना- कुलपति

कुलपति ने कहा कि गांधी जी के आदर्शों को अपनाकर ही विश्व बंधुत्व की स्थापना की जा सकती है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षा स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ विनोद रंजन ने कहा कि अहिंसा से ही शांति की स्थापना की जा सकती है. इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर विकास कुमार ने कहा कि बापू का दर्शन पूरे विश्व के लिए अमूल्य धरोहर है.

मौके पर ये रहे मौजूद

मौके पर राजनीति विज्ञान विभाग की छात्रा श्वेता काजल और पप्पू ने बापू के प्रिय भजन का गायन कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इस अवसर पर दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. मौके पर वित्त सलाहकार सुनील कुमार सिंह, कुलसचिव डॉ वीरेंद्र कुमार गुप्ता, डॉ जयदीप सान्याल, डॉ एके मंडल, डॉ एचएन सिन्हा, डॉ इंद्रजीत कुमार, डॉ केदार सिंह, डॉ जॉनी रूफीना तिर्की, डॉ सरोज सिंह, डॉ मंजुला, डॉ राजू राम, डॉ मनोज, डॉ सादिक रजा समेत काफी संख्या में शिक्षक एवं विद्यार्थी अनुपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन डॉ मृत्युंजय प्रसाद और धन्यवाद ज्ञापन डॉ विकास ने किया. इसे भी पढ़ें: एंटी">https://lagatar.in/anti-leprosy-day-doctors-and-workers-of-sadar-hospital-took-oath-to-remove-untouchability/">एंटी

लेप्रोसी डे: छुआछूत की सोच हटाने का सदर अस्पताल के डॉक्टरों व कर्मियों ने लिया शपथ
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही