Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

छात्रा को अगवा कर भागा दो बच्चों का पिता गिरफ्तार

Dumka: जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बौसा तारापीठ से नाबालिक को अगवा कर भागने वाले शख्स को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त दीपक बागती की उम्र 30 वर्ष है और वह दो बच्चे का पिता है. पुलिस ने छात्रा को भी मुक्त करा लिया है. नाबालिग छात्रा के पिता ने 8 जून को शिकारीपाड़ा थाना में इस संबंध में मामला दर्ज कराया था. जिसमें पिता ने बताया था कि उसकी 12 साल की बेटी जो सातवीं की छात्रा है, को दीपक बागती नामक का युवक अगवा कर लिया है. आवेदन में उसने दुष्कर्म का भी आरोप लगाया है. पुलिस ने भादवि की धारा 366ए और पोक्सो एक्ट की धारा 4/8 के तहत मामला दर्ज किया है. इसे भी पढ़ें- दुमका">https://lagatar.in/woman-killed-in-childrens-fight-in-dumka/85716/">दुमका

में बच्चों के झगड़े में महिला की गई जान

पीड़िता का गुरूवार को मेडिकल और बयान होगा दर्ज

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिला के बौसा तारापीठ से दोनों को खोज लिया है. और आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है, जबकि पीड़िता का गुरूवार को मेडिकल जांच करवाया जायेगा और सीआरपीसी की धारा 164 के तहत कोर्ट में उसका बयान दर्ज करवाया जायेगा. इसके बाद पीड़िता को सीडब्ल्यूसी के समक्ष भी प्रस्तुत किया जायेगा जहां उसका बयान दर्ज किया जायेगा. इसे भी पढ़ें- दुमका">https://lagatar.in/people-of-dumka-city-will-not-get-water-for-two-days/85706/">दुमका

शहर के लोगों को दो दिनों तक नहीं मिलेगा पानी !
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही