Search

बाप ने बेटे और दोस्त को मारी गोली, दोस्त की मौत, बेटा गंभीर

लेनदेन के विवाद में दोस्त से पाल ली थी दुश्मनी, रांची से दोस्त को बुलाया था हजारीबाग, हत्या के लिए बिहार से मंगाया था शूटर पत्नी ने खोला राज, रकम लेनदेन का था मामला, पति ने चलाई गोली, बेटे के साथ-साथ उससे भी करता था मारपीट Hazaribagh : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डंडई सिवाने नदी पुल के बीच गुरुवार की शाम करीब छह बजे बाप ने बेटे और अपने दोस्त को गोली मार दी. इसमें दोस्त की मौत हो गई, वहीं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. मृतक की पहचान रांची निवासी लक्ष्मण पांडे के रूप में हुई. वहीं पुत्र सीतागढ़ा निवासी 18 वर्षीय महेंद्र हेमरोम है. दोनों को अरविंद हेमरोम ने गोली मारी. इसे भी पढ़ें : PLFI">https://lagatar.in/plfi-issued-the-last-order-to-kill-traders-panic-due-to-threats/">PLFI

ने जारी किया मौत के घाट उतारने का आखिरी फरमान, धमकी से व्यापारियों में दहशत

आरोपी की पत्नी ने घटना की दी पूरी जानकारी

[caption id="attachment_614506" align="alignleft" width="150"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/kiran-devi_996-150x150.jpg"

alt="किरण देवी" width="150" height="150" /> किरण देवी[/caption] इस संबंध में अरविंद हेमरोम की पत्नी किरण देवी ने बताया कि उसका पति जुआरी है. पति का रांची के दोस्त के साथ रकम लेनदेन को लेकर विवाद था. दोस्त ने जब विरोध किया, तो उसने दुश्मनी पाल ली. उसके बाद उसके पति ने दोस्त लक्ष्मण पांडे और बेटे महेंद्र हेमरोम को जान से मारने के लिए बिहार से शूटर मंगवाया था. उसके बाद उसके पति ने गोली मारकर अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया. वहीं बेटे के सीने में गोली लगी है, जिसका शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है. किरण देवी ने यह भी बताया कि उसके पति उसे और बेटे को परेशान और मारपीट करता था. इसे भी पढ़ें : स्मार्ट">https://lagatar.in/if-sms-is-not-coming-after-installation-of-smart-meter-then-consumer-should-contact-the-nearest-electricity-office/">स्मार्ट

मीटर लगने के बाद एसएमएस नहीं आ रहा, तो निकट के बिजली कार्यालय से संपर्क करें उपभोक्ता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp