Search

लोहरदगा के सेन्हा में जमीन विवाद में पिता-पुत्र की पीटकर हत्या, स्थिति तनावपूर्ण

Lohardaga : जमीन विवाद में पिता-पुत्र की पीटकर हत्या कर दी गई. यह घटना शुक्रवार को जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के उगरा गांव में हुई है, जहां जमीन विवाद में कुर्बान अंसारी (52) और उसके पुत्र नौशाद अंसारी की हत्या कर दी गई है. इस घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण स्थिति है. पिता-पुत्र की हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

ज़मीन विवाद में हुई हत्या

जानकारी के मुताबिक सेन्हा थाना क्षेत्र के उगरा गांव में दो पक्षों में भूमि विवाद चल रहा था. इसे लेकर शुक्रवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से वार करने लगे. इसी दौरान में दूसरे पक्ष के लोगों ने उगरा बाजार कांड के समीप कुर्बान अंसारी (52) और उसके पुत्र नौशाद अंसारी (22) को लाठी-डंडे से बुरी तरह से पीट कर हत्या कर दी.

मामले की जांच में जुटी है पुलिस

हत्या की घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए है. मारपीट की इस घटना में कुछ लोगों के घायल होने की बात भी सामने आ रही है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//