Hazaribag : हजारीबाग जिले के इचाक प्रखंड स्थित एनएच-33 पर बरियठ के पास रविवार को सड़क हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए. दोनों बाइक से हजारीबाग आ रहे थे. दोनों डुमरौन के रहनेवाले थे. बताया जाता है कि विपरीत दिशा से आ रही महिला को बचाने के क्रम में उनकी बाइक बेरियर से टकरा गई. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर घायल पिता-पुत्र को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. घायलों में युवक यशराज और उनके पिता शामिल हैं. युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद मौके पर काफी लोगों की भीड़ जुट गई. फिर उनके परिजनों को इसकी सूचना दी गई.
महिला की जान बचाने में जख्मी हुए पिता-पुत्र
Last Updated: Jul 03, 2022 12:00 AM (IST)