Chatra : चतरा के हंटरगंज प्रखंड के ग्राम डटमी निवासी स्व. मो. नसीम की पत्नी फातमा खातून उर्फ चांदो गुरुवार को सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गई थी. उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया. मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को अपने इलाज के लिए बाइक से अपने बीस वर्षीय बेटे मो. नईम के साथ शेरघाटी गई थी. शेरघाटी से इलाज कराकर वापस अपने घर डटनी लौट रही थी. अचानक चक्कर आया और बाइक से गिर पड़ी. घायलावस्था में इलाज के लिए उसे मगध मेडिकल कॉलेज ले जाया गया. जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया था. रिम्स में किसी तरह भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई. बता दें कि छह माह पूर्व ही चांदो के पति मो. नसीम की गंभीर बीमारी की वजह से मौत हो गई थी. चार बच्चों का लालन पालन मां किसी तरह से कर रही थी. उसके चार बच्चे हैं. बेटा मो. नईम, मो. नाजिम और बेटी नौशाबा और नफीसा, जो अब अनाथ हो गई. इसे भी पढ़ें : पूछताछ">https://lagatar.in/in-interrogation-gangster-aman-sahu-revealed-many-secrets-had-entered-the-world-of-crime-in-the-year-2012/">पूछताछ
में गैंगस्टर अमन साहू ने उगले कई राज, साल 2012 में अपराध की दुनिया में रखा था कदम [wpse_comments_template]
चतरा : सड़क दुर्घटना में घायल फातमा खातून ने रिम्स में तोड़ा दम, 4 बच्चे हुए अनाथ
Leave a Comment