Search

 
 
 

झारखंड के ठेकदार व कारोबारियों में भय, अपराधी गिरोह ही नहीं नक्सली व उग्रवादी भी मांग रहे लेवी

 
Ranchi : झारखंड में ठेकेदार और कारोबारी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं. पिछले कुछ दिनों तक एकदम शांत रहने के बाद से अचानक नक्सली,उग्रवादी और अपराधी संगठन फिर सक्रिय हो गए हैं. उनकी गतिविधियां अचानक से बढ़ गई हैं. जिसका नतीजा यह है कि नक्सली, उग्रवादी और अपराधियों ने पिछले कुछ दिनों के दौरान एक के बाद एक कई वाहनों में आगजनी और गोलीबारी जैसी बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है. इन सभी घटनाओं के पीछे लेवी और रंगदारी मांगने की बात सामने आयी है. इसे भी पढ़ें -हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-dig-sp-starts-beat-patrolling-gambling-and-other-illegal-activities-will-be-curbed/">हजारीबाग

: DIG-SP ने बीट पेट्रोलिंग का किया शुभारंभ, अपराध व अवैध कारोबार पर लगेगा अंकुश

प्रिंस खान और अमन साहू गिरोह का बढ़ा उत्पात

एक तरफ जहां धनबाद में प्रिंस खान तो, वहीं दूसरी ओर रांची, रामगढ़, लातेहार और हजारीबाग जिला में अमन साहू गिरोह का उत्पात बढ़ा है. इन दोनों गिरोहों के अपराधियों द्वारा कोयला, पत्थर, बालू, समेत अन्य जुड़े कारोबारी और निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार से व्हाट्सएप कॉल और व्हाट्सएप मैसेज के जरिए लगातार रंगदारी मांगी जा रही है. इतना ही नहीं इन अपराधिक गिरोह के नाम पर दूसरे सामाजिक तत्व भी इसका फायदा उठा रहे हैं. साथ ही रंगदारी मांगने के लिए धमकी देने का काम कर रहे हैं.

ये प्रमुख नक्सली और उग्रवादी संगठन हैं सक्रिय

- भाकपा माओवादी - टीपीसी - पीएलएफआई - जेजेएमपी

ये प्रमुख आपराधिक गिरोह हैं सक्रिय

- अखिलेश सिंह: जमशेदपुर - अमन साहू गिरोह: रांची, लातेहार, रामगढ़ और हजारीबाग. - अमन श्रीवास्तव गिरोह: रामगढ़, हजारीबाग, लातेहार. - प्रिंस खान: धनबाद. - विकास तिवारी गिरोह: रामगढ़ और हजारीबाग. - सुजीत सिन्हा गिरोह: लातेहार और पलामू. -डब्लू सिंह: पलामू

हाल के दिनों में हुई घटनाएं

08 जनवरी 2024: गुमला में नक्सलियों ने एक दर्जन वाहनों को जला दिया था. पर्चा छोड़कर खनन व परिवहन का काम बंद करने का फरमान सुनाया था. 08 जनवरी 2024: हजारीबाग जिला के गिद्दी में कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य में लगी कंपनी को विकास तिवारी के नाम पर धमकी दी गई. इस मामले में रौनक कुमार राम नामक एक अपराधी की गिरफ्तारी हुई है.  05 जनवरी 2024: लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र के बालूभांग गांव के निकट माओवादियों ने तीन गाड़ियों को जला दिया था. 04 जनवरी 2024: रांची के रातू में कोयला कारोबारी अभिषेक श्रीवास्तव की लेवी के लिए गोली मारकर हत्या कर दी गई. 21 दिसंबर 2023: गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम से धनबाद के प्रसिद्ध स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सर्वमंगला प्रसाद से एक करोड़ की रंगदारी मांग की गई थी. 01 दिसंबर 2023: रामगढ़ जिला के कुजू में अपराधियों ने कोयला कारोबारी कल्याण पांडे के ऑफिस में गोलीबारी की थी. इसे भी पढ़ें -रांची:">https://lagatar.in/ranchi-drugs-supplier-arrested-from-ashok-nagar-interrogation-continues/">रांची:

अशोक नगर से ड्रग्स सप्लायर गिरफ्तार, पूछताछ जारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही