Search

 
 
 

प्रदेश में भय, भूख व भ्रष्टाचार का बोलबाला : आजसू

 
Latehar: आजसू पार्टी, लातेहार की एक बैठक जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष अमित पांडे की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रखंड प्रभारी एवं सह प्रभारियों ने भाग लिया. बैठक में चूल्हा प्रमुख का गठन करने एवं पार्टी के विचारों को गांव-गांव तक तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया. मौके पर जिला अध्यक्ष अमित पांडे ने कहा कि आज झारखंड का युवा आजसू की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है. आजसू ने हमेशा से ही छात्र व युवाओं की लड़ाई लड़ी है. वर्तमान झारखंड सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है. आज पूरे प्रदेश में भय, भूख और भ्रष्टाचार का बोलबाला है. आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता इस सरकार को करारा जवाब देगी. बैठक में रजत कुमार, बुद्धिजीवी मंच के केंद्रीय उपाध्यक्ष नंदलाल प्रसाद, जिला उपाध्यक्ष विजेंद्र दास, जिला कोषाध्यक्ष सद्दाम अंसारी, ओबीसी मोरचा के जिला अध्यक्ष नितेश जायसवाल नगर अध्यक्ष प्रिंस कुमार, छात्र संघ के जिला अध्यक्ष अभिजीत सोनू प्रखंड अध्यक्ष अमर उरांव, विकास कुमार, कौशल जायसवाल व राहुल कुमार इत्यादि लोग शामिल थे. इसे भी पढ़ें-पिछड़ा">https://lagatar.in/the-present-state-government-is-anti-backward-pratul/">पिछड़ा

विरोधी है वर्तमान राज्य सरकार- प्रतुल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही