Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कार्रवाई का डरः तीन हजार सक्षम लोगों ने सरेंडर किया राशन कार्ड

Advertisement
Advertisement
Ranchi: जिले में कई लोग ऐसे हैं जो पूर्ण रुप से सक्षम होने के बाद भी राशन कार्डधारी हैं. खाद्य आपूर्ति विभाग ने ऐसे लोगों को कार्ड सरेंडर करने के लिए 30 अक्टूबर तक का समय दिया था. ऐसा नहीं करने पर विभाग ने कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी जारी की थी. कार्रवाई के डर से जिले के करीब तीन हजार लोगों ने विभाग को कार्ड सरेंडर कर दिया है. दी गई जानकारी के अनुसार, ये सभी सक्षम लोग थे. जिन्होंने कार्ड बवना रखा था. निर्देशों के बाद उन्होंने खुद कार्ड सरेंडर किया है. लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में ऐसे लोग हैं जो सक्षम होने के बावजूद कार्ड सरेंडर नहीं कर रहे. इसे भी पढ़ें- ">https://lagatar.in/delhi-chhathvrati-forced-to-bathe-in-the-dirty-water-of-yamuna-due-to-rising-ammonia-level-there-was-tremendous-foam-on-the-ghats/">

 Delhi : यमुना के गंदे पानी में नहाने को छठव्रती मजबूर, अमोनिया का स्तर बढ़ने से घाटों पर जबरदस्त झाग

कई जरूरतमंदों की पहुंच से अब भी दूर है राशन कार्ड

सरकार का राशन कार्ड के लिए टारगेट निर्धारित रहता है. लेकिन सरकार की इस सुविधा का कई योग्य लोगों ने भी फायदा उठाया. परिणाम यह हुआ कि कई योग्य लोगों की जगह अयोग्य लोगों ने अपना राशन कार्ड बनवा लिया. और अब विभाग इसी के खिलाफ अभियान चला रहा है.

कब होगी कारवाई ? 

जिन्होंने अभी तक कार्ड सरेंडर नहीं किया है, उनपर कब और क्या कार्रवाई की जाएगी. पूछने पर बताया गया कि जिला आपूर्ति विभाग इसके लिए तैयार है. पर राज्य खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने मामले में खुद एकबार अयोग्य लोगों से अपने स्तर से अपील करने की बात कही है. विभाग अपील कर फिर ऐसे लोगों को कुछ समय देगा. जिससे वे अपना कार्ड सरेंडर कर दें. उसके बाद अयोग्य लोगों के खिलाफ सघन कार्रवाई करने की बात कही गई. वहीं जिला आपूर्ति पदाधिकारी अलबर्ट बिलुंग ने कहा कि विभाग ने पर्व-त्योहारों को लेकर लोगों को ठील दी है. छठ पर्व के बाद सभी अयोग्य लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें- छठ">https://lagatar.in/no-entry-in-the-city-during-chhath-festival-prohibition-of-heavy-vehicles-from-seven-in-the-morning-of-10-to-three-in-the-afternoon-of-11/">छठ

पर्व में शहर में नो इंट्री, 10 की सुबह सात बजे से 11 की दोपहर तीन बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही