Search

 
 
 

झारखंड बीजेपी मुख्यालय पर हमले की आशंका, रैफ और जिला पुलिस के 100 से ज्यादा जवान तैनात

 
Ranchi : झारखंड के प्रदेश बीजेपी मुख्यालय पर हमले की आशंका जताई गई है. इसे लेकर रैफ और जिला पुलिस के 100 से  अधिक जवानों को पार्टी मुख्यालय के सामने तैनात किया गया है. पुलिस ने बीजेपी दफ्तर को घेर लिया है. बेरिकेडिंग कर दी गई है. अरगोड़ा सीओ और थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद है. सीए अरविंद कुमार ओझा ने बताया कि ऐसी इनपुट मिली है कि आज अग्निवीर स्कीम को लेकर छात्र प्रदर्शन कर सकते हैं, हमले की भी आशंका है. पढ़ें - रिलीज">https://lagatar.in/screening-of-the-film-jug-jug-jio-will-be-held-in-front-of-the-court-before-release-know-what-the-ranchi-court-said-on-the-controversy/">रिलीज

से पहले कोर्ट के सामने होगी फिल्म जुग जुग जियो की स्क्रीनिंग, जानिए विवाद पर रांची कोर्ट ने क्या कहा
इसे भी पढ़ें - वो">https://lagatar.in/22-lakh-crores-of-crypto-investors-drowned-in-7-days-bitcoin-broke-65-percent-from-the-high-level-ethereum-fell-35-percent-in-7-days/">वो

सात दिन…क्रिप्टो निवेशकों के डूबे 22 लाख करोड़, Bitcoin उच्चतम स्तर से 65 फीसदी टूटा, Ethereum 35 फीसदी लुढ़का

बिहार में बीजेपी दफ्तर बनाये जा रहे निशाना

गौरतलब है कि देशभर में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर हिंसक प्रदर्शन जारी है. इसी बीच बिहार में आर्मी अभ्यर्थियों ने बिहार में बीजेपी दफ्तरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है. पहले गुरुवार को नवादा में बीजेपी के जिला कार्यालय में पथराव, तोड़फोड़ कर आगजनी की गई. वहीं नवादा आ रहीं वारिसलीगंज की विधायक अरुणा देवी की गाड़ी पर अभ्यर्थियों ने पथराव कर दिया. महिला विधायक बाल-बाल बच गईं और पैदल ही मौके से जान बचाकर निकल गईं. इसके बाद शुक्रवार को अभ्यर्थियों ने मधेपुरा में बीजेपी के दफ्तर में तोड़फोड़ की और कैंपस में आगजनी की. इसे भी पढ़ें - जगन्नाथपुर">https://lagatar.in/jagannathpur-seven-months-ago-the-wall-of-the-house-collapsed-now-the-labor-leader-appealed-to-the-public-representatives-for-help/">जगन्नाथपुर

: सात माह पूर्व घर की दीवार ढही, अब मजदूर नेता ने जनप्रतिनिधियों से मदद की लगाई गुहार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही