Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

निरसा में चाल धंसने से कइयों के दबे होने की आशंका

Advertisement
Advertisement
Nirsa : निरसा थाना क्षेत्र के कपासारा आउटसोर्सिंग के समीप सोमवार को जोरदार आवाज के साथ चाल धंसने से कइयों के दबे होने की आशंका जतायी जा रही है. वही इस घटना में कई लोगों के घायल होने की बात भी कही जा रही है. हालांकि निरसा पुलिस ऐसी किसी घटना से इंकार कर रही है.इधर घटना की खबर पाकर पूर्व विधायक अरूप चटर्जी मौके पर पहुंचे और पूरे खनन क्षेत्र का भ्रमण कर मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 100 मीटर के दायरे में धंसान हुआ है और दर्जनों के दबे होने की आशंका है. इसे भी पढ़ें-श्रीलंका">https://lagatar.in/situation-uncontrollable-in-sri-lanka-5-killed-in-violence-mob-burnt-houses-of-mps-including-rajapaksa/">श्रीलंका

में हालात बेकाबू, हिंसा में 5 मरे, भीड़ ने राजपक्षे समेत सांसदों के घर फूंके https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/05/222.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> दूसरी ओर कई लोगों के घायल होने की बात भी श्री चटर्जी कर रहे है.श्री अरूप कहते है कि  जब से पूरे क्षेत्र में कोयला का अवैध कारोबार चल रहा है,लगातार मौतें हो रही है. लेकिन प्रशासन मामला की लीपापोती करने में लगा है.श्री चटर्जी ने कहा कि मुहाने के नजदीक बोरे से दबे शव भी पाये गये हैं .इधर निरसा थाना प्रभारी दिलीप यादव ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया है. उन्होंने कहा कि किसी के हताहत होने की बात सामने नहीं आई है .वही इस घटना के बाद कोयला चोरों एवं आस पास के इलाके में हड़कंप मच गया है .   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही