Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बंगाल की खाड़ी में फिर चक्रवाती तूफान की आशंका, यह 12 राज्‍यों में भारी बारिश का सबब बनेगा

Advertisement
Advertisement
New Delhi/Kolkata : मौसम विभाग की ओर से एक खबर आयी है. वह यह कि कुछ दिनों से देश में कथित रूप से कमजोर पड़ा मानसून आगामी चार दिन तक अपना रौद्र रूप दिखाने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान की स्थिति नजर आ रही है. यह 12 राज्‍यों में भारी बारिश का सबब बनेगा. नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बिपरजॉय तूफान गुजरात और राजस्‍थान में भारी तबाही का कारण बना था

याद करें कि एक महीने पहले अरब सागर में आया बिपरजॉय तूफान गुजरात और राजस्‍थान में भारी तबाही का कारण बना था. नये अपडेट में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और ओडिशा के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. तेलंगाना की बात करें तो लोगों से कहा गया है कि अगले तीन दिनों तक बेवजह घरों से बाहर नहीं निकलें. इस क्रम में उत्तर भारत में पहाड़ी क्षेत्रों में भी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है. दिल्‍ली में यमुना नदी का जलस्‍तर खतरे के निशान से अधिक बना हुआ है. गंगा नदी भी उफान पर है. इस कारण उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बाढ़ का खतरा बरकरार है.

महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, कोंकण, गोवा में भारी बारिश  की संभावना

मौसम विभाग ने मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना, कोंकण, गोवा सहित तटीय कर्नाटक के अलग-अलग हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है. अनुमान है कि यहां कुल 115.6 मिलीमीटर से 204.4 मिलीमीटर तक बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान के पूर्वी हिस्‍से, पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 64.5 मिमी से 115.5 मिमी तक बारिश का अनुमान है. इनमें से कुछ हिस्‍सों में भारी बारिश की संभावना है.

मुंबई में  बारिश के कारण जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त रहा

उधर मुंबई में भारी बारिश के कारण सोमवार को जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त रहा. मौसम विभाग द्वारा मंगलवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती तूफान पनप रहा है. यह पश्चिम मध्य और उससे सटे उत्तर पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है. तूफान समुद्र तल से 5.8 से 7.6 किमी ऊपर है, जिसके कारण 24 घंटों में यहां कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान लगाया गया है.

हरिद्वार में गंगा का जलस्‍तर लगातार बढ़ रहा है

न्‍यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार आज मंगलवार सुबह दिल्‍ली में यमुना नदी का जलस्‍तर 205.45 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से ज्‍यादा है. यानी एक बार फिर राजधानी में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. उधर हरिद्वार में गंगा का जलस्‍तर लगातार बढ़ रहा है. बता दें कि दोनों नदियां उत्तर प्रदेश के अधिकतर हिस्‍से से गुजरती हैं. इस कारण यूपी के कई इलाकों के डूबने की आशंका जताई जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही