Search

 
 
 

झारखंड पुलिस के लिए काम कर रही कंपनियों के सैकड़ों कर्मियों को सता रहा बेरोजगारी का डर

 
  Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय समेत 24 जिलों में झारखंड पुलिस के लिए काम कर रही तीन कंपनियों के सैकड़ों कर्मियों को बेरोजगार होने का डर सता रहा है. मेसर्स वायम टेक लिमिटेड, कोफोर्ज लिमिटेड और ई कनेक्ट लिमिटेड नाम की तीन कंपनियां अनुबंध के आधार पर 13 साल से अधिक समय से झारखंड पुलिस के लिए डाटा सेंटर का कार्य कर रही हैं. तीनों कंपनियां के द्वारा झारखंड पुलिस के डाटा सेंटर, नेटवर्क मैनेजमेंट, झारखंड पुलिस वेब पोर्टल, एसपी ऑफिस सर्वर समेत कई अन्य कार्य किये जाते हैं.

वायम टेक लिमिटेड का अनुबंध 30 अप्रैल को खत्म हो रहा है

वायम टेक लिमिटेड का अनुबंध 30 अप्रैल को खत्म हो रहा है, जबकि दो अन्य कंपनियों का अनुबंध अगले दो महीने में खत्म हो जायेगा. झारखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा इन तीनों कंपनियों को सेवा विस्तार देने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. सेवा विस्तार देने के संबंध में 23 मार्च को झारमंड पुलिस मुख्यालय में एक बैठक भी हुई थी, हालांकि सेवा विस्तार देने को लेकर कोई निष्कर्ष नहीं निकला. इस वजह से इन तीनों कंपनियों के अधीन काम कर रहे करीब 100 कर्मियों को बेरोजगारी का डर सता रहा है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही