Search

मोतिहारी में बेखौफ अपराधियों ने की 30 लाख की लूट, लोगों में दहशत

Motihari: मोतिहारी के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों का कहर देखने को मिला. जहां हथियार के बल पर अपराधियों ने घर में घुसकर 30 लाख की संपत्ति लूट ले गये. साथ ही दहशत फैलाने के लिए सात राउंड फायरिंग भी की. वहीं घटना का विरोध करने पर अपराधियों ने एक व्यक्ति को चाकू मारकर घायल कर दिया. वहीं घटना को लेकर पीड़ित अभिजीत सिंह ने बताया कि डैकतों ने उनके घर पर करीब 12 बजे रात को हमला किया. घर में रखे नकद, जेवर और कीमती सामान समेत लगभग 30 लाख की संपत्ति लेकर फरार हो गये. पीड़ित परिवार की ओर से पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी लेकिन उसके बाद भी अब तक पुलिस की टीम घटना स्थल पर नहीं पहुंची है. घटना के बाद से आसपास के लोगों में भी काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. वहीं घटना को लेकर सिकरहना एसडीपीओ ने बताया कि पीड़ित परिवार ने थाने में अबतक आवेदन नहीं दिया है. आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच शुरु की जायेगी. इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-four-students-of-rd-tata-nttf-selected-in-infinity-learn-and-omnest-technology/">जमशेदपुर

: आरडी टाटा एनटीटीएफ के चार विद्यार्थियों का इंफिनिटी लर्न और ऑमनेस्ट टेक्नोलॉजी में चयन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp