Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सिवान में बेखौफ बदमाशों ने 4 लोगों को मारी गोली, दो की मौत, दो गंभीर

Advertisement
Advertisement
Siwan: सिवान में गुरुवार को बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. रामप्रीत मोड़ पर दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने चार लोगों को गोली मार दी. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए. इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. मृतक की पहचान रुकुन्दीपुर निवासी अरमान अंसारी और जीबी नगर थाना क्षेत्र के मिश्रौली सुदामा यादव के रूप में हुई है. वारदात में घायल रधुनाथपुर थाना क्षेत्र के निखती कला निवासी अशोक पटेल तथा महाराजगंज थाना क्षेत्र के बंगरा निवासी रामेश्वर प्रसाद के पुत्र मनीष कुमार हैं. सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है. फिलहाल पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. इसे भी पढ़ें- कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-raised-the-issue-of-rape-and-murder-of-the-girl-child-in-lok-sabha-meghwal-said-rahul-flouting-the-child-protection-law/124865/">कांग्रेस

ने बच्ची के दुष्कर्म-हत्या का मामला लोकसभा में उठाया, मेघवाल ने कहा, राहुल ने बाल संरक्षण कानून की धज्जियां उड़ाईं

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार अपराधी मिश्रौली निवासी सुदामा यादव की हत्या करने आये थे. सुदामा को सिर में गोली मारने के बाद बदमाशों को पकड़ने के लिए जब लोग दौड़े, तो बदमाश हथियार लहराते हुए चले गये. फायरिंग में सुदामा यादव के साथ अरमान अंसारी, अशोक पटेल और मनीष कुमार को गोली लग गई. जिसमें अरमान अंसारी और सुदामा यादव की मौत हो गई. महाराजगंज थाने की पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है और अपराधियों पकड़ने के लिए आस-पास के इलाके में छापेमारी की जा रही है. इसे भी पढ़ें-बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-bolero-pickup-van-overturned-uncontrollably-in-ramgarh-bokaro-four-lane-the-death-of-the-khalasi-the-driver-serious/124862/">बोकारो

: रामगढ़-बोकारो फोरलेन में बोलेरो पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलटी, खलासी की मौत, ड्राइवर गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही