Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फेडरेशन कप सीनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता, झारखंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंची

Ranchi : पांडिचेरी के कारईकाल में रविवार को आयोजित 36वीं फेडरेशन कप प्रतियोगिता में झारखंड की टीम शानदार प्रदर्शन करते हुए कर्नाटक को 4 सेटों में पराजित कर पहली बार फेडरेशन कप के सेमीफाइनल में पहुंची. इससे पूर्व झारखंड वॉलीबॉल टीम ने शनिवार को पूर्व विजेता हरियाणा की टीम को चार सेटों 25-19,25-20, 18-25 एवं 25-16 से पराजित किया था. इस प्रतियोगिता में पूल ए के अपने पहले मैच में झारखंड वॉलीबॉल की टीम वर्तमान विजेता राजस्थान से 4 सेटों में 26-28,21-25, 25-21,25-22 अंकों से पराजित हुई थी. उसके बाद अपने पूल के बाकी दोनों मैचों जीत कर झारखंड ने सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया. पुरुष वॉलीबॉल टीम के खिलाड़ियों में अविनाश, रजत, आल्विन, अल्ताफ, नजीम, दिलशिन, विग्नेश, रहमान, संदीप, देवाशीष, अंकित, शादिम, स्निफर तथा मनीष तिग्गा ने अब तक प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया है. इस टीम के मुख्य प्रशिक्षक के रूप में अमरजीत सिंह खरे तथा प्रशिक्षक के तौर पर विश्वजीत नंदी एवं संजय गुप्ता हैं.

टीम की सफलता पर शुभकामना दी

झारखंड पुरुष वॉलीबॉल टीम की सफलता पर झारखंड वॉलीबॉल संघ के चेयरमैन सुबोधकांत सहाय, अध्यक्ष आरके आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष सुनील सहाय, सचिव शेखर बोस, वरीय उपाध्यक्ष किरण थाम्पकिंसन, निदेशक खेल एवं युवा कार्य सरोजनी लकड़ा, प्रमोद कुमार, कोषाध्यक्ष उत्तम राज, संजय ठाकुर, सूरज प्रकाश लाल, देवाशीष झा, मो शकील, अरशद अली, संजय कुमार, सुनिर्मल बोस, भोला प्रताप सिंह, विकास वर्मा, अनन्त चौधरी, उपेन्द्र सिंह, सेतांक सेन, राजेश कुमार सिंह, दुर्गा जौहरी, डॉ सीके ठाकुर, हिसाबी राय, कल्याण श्रीवास्तव, राजीव रंजन मिश्रा,आशीष झा, नवीन कुमार शर्मा, सूरज प्रकाश लाल, मुनव्वर आलम, राकेश सिंह, भैया अभिमन्यु प्रसाद, मो अनवर, गोपाल राम, जी मिश्रा, राकेश पाण्डेय, संजय गुप्ता, दीपक कुमार, गणेश चौबे, मनोज कुमार, मो जाहिद, पीटर मुंडू, ओम प्रकाश तिवारी, रामकुमार प्रसाद, प्रवीण कुमार मिश्रा, सुनील कुमार, भास्कर राव, राजीव मिश्रा, राम सुधीर झा, अजय झा, सहित झारखंड वॉलीबॉल संघ के सभी सदस्यों ने अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी. इसे भी पढ़ें – अखरा">https://lagatar.in/the-young-generation-alienated-from-akhra-is-deviating-from-the-original-culture-padma-shri-madhu-mansuri/">अखरा

से विमुख युवा पीढ़ी मूल संस्कृति से भटक रही : पद्मश्री मधु मंसूरी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही