Search

 
 
 

फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट डॉक्टर एसोसिएशन की मुंबई में बैठक, झारखंड के दो चिकित्सक भी हुए शामिल

 
Ranchi : ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ गवर्नमेंट डॉक्टर एसोसिएशन की तीन दिवसीय बैठक 25 से 27 अगस्त तक मुंबई में आयोजित की गयी है. इस बैठक में झारखंड से झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के दो प्रतिनिधि अध्यक्ष डॉ पी शाह एवं संयोजक डॉ शमीम अख्तर भाग लेने के लिए मुंबई पहुंचे. बता दें कि केंद्रीय स्तर पर सेंट्रल गवर्नमेंट कमेटी का गठन किया जाएगा, जो सभी राज्यों के संगठन का रेगुलेटरी बॉडी होगा.

बैठक में इन बिंदुओं पर चर्चा

  •  स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े चिकित्सकों के विरुद्ध अमानवीय व्यवहार, हिंसा, मारपीट के लिए जीरो टॉलरेंस पर चर्चा.
  • डायनेमिक एसीपी स्कीम सभी राज्यों में एक समान केंद्र के तर्ज पर दिया जाए.
  • जिन राज्यों में धार्मिक मेले में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करने के लिए चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति की जाती है, उन्हें आवश्यक आवासन एवं भोजन की सुविधा के साथ उस अवधि का टीए-डीए सुगमता से मिले

स्थानीय मुद्दे पर भी होगी चर्चा

झारखंड राज्य स्वास्थ्य सेवा संघ के सचिव डॉ ठाकुर मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि इसके अतिरिक्त स्थानीय मुद्दे पर भी चर्चा होने की उम्मीद है. आम जनों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मुहैया करने के उपाय एवं चिकित्सकों की सहभागिता पर भी चर्चा होनी है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही