Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फीडबैक यूनिट जासूसी कांड : सीएम केजरीवाल के आवास के बाहर भाजपा का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की मांग

New Delhi :   दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर बीजेपी की जासूसी करने का आरोप लगा है. सीबीआई की प्रारंभिक जांच में भी सामने आया है कि राज्य सरकार फीडबैक यूनिट (एफबीयू) के जरिये राजनीतिक जासूसी करा रही. फीडबैक यूनिट बनाने को लेकर भाजपा आम आदमी पार्टी को घेर रही है. भाजपा के नेता और कार्यकर्ता मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं और सीएम केजरीवाल से मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. (पढ़ें, नवादा:">https://lagatar.in/nawada-jitan-ram-manjhi-will-start-garib-sampark-yatra-from-february-12-the-journey-will-start-from-nawada/">नवादा:

12 फरवरी से जीतन राम मांझी करेंगे ‘गरीब संपर्क यात्रा’ की शुरुआत, नवादा से शुरु होगी यात्रा)

सीबीआई को मनीष सिसोदिया के खिलाफ केस दर्ज करने की अनुमति मिली

फीडबैक यूनिट बनाने को लेकर दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना ने सीबीआई को उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज करने की अनुमति दे दी है. सिसोदिया के साथ छह अन्य लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज होगा, जिसमें एक आईएएस (IAS) अधिकारी भी शामिल है. आरोप है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने 2015 में सत्ता में आने के बाद विजिलेंस डिपार्टमेंट के तहत एक फीडबैक यूनिट बनायी थी. जिसका इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों की जासूसी के लिए किया गया. सीबीआई की शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि फीडबैक यूनिट का इस्तेमाल नेताओं की जासूसी के लिए किया गया. इसे भी पढ़ें : PLFI">https://lagatar.in/plfis-area-commander-jetha-kachhap-got-bail-from-the-high-court/">PLFI

के एरिया कमांडर जेठा कच्छप को हाईकोर्ट से मिली बेल 

मोदी के खिलाफ होनी चाहिए एफआईआर-आप

आप ने भाजपा द्वारा लगाये गये सभी आरोपों को बेबुनियाद और झूठ का पुलिंदा बताया है. पार्टी ने कहा है कि भाजपा ने हमारे नेताओं के खिलाफ करीब 163 मुकदमे दर्ज कराये हैं. लेकिन एक भी मामला साबित नहीं कर पायी है. इनमें से लगभग 134 मामलों को अदालतों ने खारिज कर दिया है और बाकी में भाजपा की केंद्र सरकार कोई सुबूत नहीं दे पायी है. सीबीआई और ईडी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गौतम अडानी के बीच के संबंधों की जांच करनी चाहिए. आप ने कहा है कि पूरा देश जानता है कि राजनीतिक जासूसी नरेंद्र मोदी करवाते हैं, सिसोदिया नहीं. एफआईआर तो मोदी के खिलाफ होनी चाहिए. न कि सिसोदिया के खिलाफ. इसे भी पढ़ें : कोडरमा">https://lagatar.in/koderma-investigation-of-dhibra-businessman-arjun-sao-murder-case-resumed-after-9-months/">कोडरमा

: 9 माह बाद फिर से शुरू हुई ढ़िबरा व्यवसायी अर्जुन साव हत्याकांड की जांच
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही