Ranchi : सीसीएल मुख्यालय के विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त हुए 7 महाप्रबंधकों सहित 81 कर्मचारियों के लिए आज शुक्रवार को सम्मान-सह-विदाई समारोह का आयोजन किया गया. सेवानिवृत्त होने वालों में (खनन)भूगर्व विभाग कर्मियों महेंद्र कुमार पंजाबी, महाप्रबंधक (वित्त) अनिल कुमार गुप्ता, मुख्य प्रबंधक (ई एंड एम) सुनील कुमार, सीएमओ मुख्यालय डिस्पेंसरी डॉ अरबिंद कुमार, मुख्य भंडारपाल संजय कुमार श्रीवास्तव, कार्यालय अधीक्षक मेडिकल विभाग सौमेन रॉय, एवं मैट्रन-ए-1 मनोज कुमार सहित अन्य कर्मियों को सीसीएल की ओर से भावभीनी विदाई दी गयी. सीसीएल से कुल 81 कर्मचारी सेवा निवृत्त हुए हैं जिसमें 8 अधिकारी एवं 73 गैर-अधिकारी शामिल हैं.
सीसीएल में सम्मान-सह-विदाई समारोह, सेवानिवृत्त 7 महाप्रबंधकों सहित 81 कर्मचारियों को दी गयी विदाई
Last Updated: May 31, 2024 12:00 AM (IST)