Search

 
 
 

सीएमपीडीआई में साथी रिटायरमेंट प्लानिंग प्रोग्राम

 
Ranchi : सीएमपीडीआई के कोयल हॉल में सोमवार को दो दिवसीय साथी रिटायरमेंट प्लानिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य सेवानिवृत्ति के बाद भावनात्मक कल्याण और उचित वित्तीय प्लानिंग प्रदान करना है. इसका उद्घाटन सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक मनोज कुमार ने किया. उन्होंने सेवानिवृत्ति के बाद उचित वित्तीय प्लानिंग, शारीरिक स्वास्थ्य और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में प्रकाश डाला. इस अवसर पर सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/सीआरडी) एसके गोमास्ता एवं महाप्रबंधक व विभागाध्यक्ष उपस्थित थे. कार्यक्रम में सीएमपीडीआई और इसके सभी क्षेत्रीय संस्थानों के लगभग 20 सदस्यों ने अपने जीवनसाथियों के साथ भाग लिया.  मौके पर सेल के पूर्व महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास) एवं लाइफ कोच पी शॉ ने सेवानिवृत्ति के बाद विभिन्न मनोवैज्ञानिक और शारीरिक मुद्दों से निपटने के तौर-तरीकों के बारे में बताया. मंगलवार को पेंशन दावों, भविष्य निधि, चिकित्सा दावों जैसे टर्मिनल लाभों पर चर्चा की जाएगी. इसे भी पढ़ें – विगत">https://lagatar.in/91-workers-of-jharkhand-died-abroad-in-the-last-3-years/">विगत

3 वर्षों में झारखंड के 91 श्रमिकों की विदेशों में हुई मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही