Search

 
 
 

महिला अधिवक्ता के साथ मारपीट, घटना CCTV में कैद, लोअर बाजार थाना में FIR दर्ज

 
Ranchi :  रांची के कुछ व्हाट्सएप ग्रुप में एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक शख्स महिला को जान से मारने की धमकी दे रहा है. जिस महिला को धमकी दी जा रही है और दुर्व्यवहार किया जा रहा है, वह रांची सिविल कोर्ट की अधिवक्ता है. दरअसल रांची के लोअर बाजार थाना क्षेत्र के डांगरा टोली निवासी अधिवक्ता पूनम कुमारी ने जमीन दलाल शंभु उर्फ संजय पर जानलेवा हमला व गाली गलौज करने समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दिया है.

अपने रिश्तेदार पर जानलेवा हमला और गाली गलौज करने का लगाया आरोप

रांची सिविल कोर्ट की अधिवक्ता पूनम कुमारी के मुताबिक, पुश्तैनी जमीन से संबंधित विवाद को लेकर उनके रिश्तेदार शंभु ने उन पर जानलेवा हमला किया, जिसमें उन्हें चोट लगी है. इतना ही नहीं उसने उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी. सारी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. अधिवक्ता पूनम कुमारी के पति भी रांची सिविल कोर्ट के वकील हैं. अधिवक्ता पूनम कुमारी ने लोअर बाजार थाना में लिखित शिकायत दी है. फिलहाल पुलिस इस मामले की प्रारंभिक जांच कर रही है.

रांची सिविल कोर्ट के वकीलों ने इस घटना की निंदा की

इधर रांची सिविल कोर्ट के वकीलों ने अधिवक्ता पूनम कुमारी और उनके पति के साथ हुए इस दुर्व्यवहार की निंदा करते हुए रांची पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel : https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q

Twitter (X) : https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN">https://x.com/lagatarIN

Google news : https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही