Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

महिला मुक्केबाज लक्ष्मी ने झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

Advertisement
Advertisement
Ranchi : अंतरराष्ट्रीय महिला मुक्केबाज लक्ष्मी पाड़ेया ने झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा पर गंभीर आरोप लगाया है. सरायकेला-खरसावां के बेल्डी बस्ती निवासी लक्ष्मी वर्तमान में झारखंड पुलिस विभाग में कार्यरत हैं. गुरुवार को उन्होंने खेल सचिव को शिकायत पत्र देकर मामले से अवगत कराया. शिकायत पत्र में उन्होंने लिखा है कि वे पिछले 20 वर्षों से मुक्केबाजी खेल से जुड़ी हैं. इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर पदक जीते हैं और अपने राज्य तथा पुलिस विभाग का नाम रोशन किया है. कई वर्षों से राजीव कुमार वर्मा, जो वर्तमान में झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष हैं, ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया. जातिसूचक गाली देकर अपमानित किया. उनके इस व्यवहार और अपमान के कारण वे काफी मानसिक परेशानी झेल रही हैं. इस मामले को लेकर उन्होंने अनुसूचित जाति- जनजाति थाने में प्राथमिकी (संख्या 01/23, दिनांक 01.06.2023) दर्ज करवाई है. लक्ष्मी ने शिकायत पत्र में कहा है कि राजीव कुमार वर्मा की पहुंच बहुत ऊपर तक है. कई बार उच्च पदाधिकारियों के पास गुहार लगाने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं हुई. अब राजीव कुमार वर्मा की ओर से केस वापस लेने की धमकी भी दी जा रही है.

पुलिस को तहकीकात करने दिया जाए- उत्तम सिंह

लक्ष्मी ने शिकायत पत्र की प्रतिलिपि केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री चंपई सोरेन, मंत्री हफिजुल हसन, पुलिस महानिदेशक, मुख्य सचिव, खेलकूद विभाग के निदेशक, केंद्रीय सेवा समिति के अध्यक्ष एवं महासचिव को भी दी है. इस मामले को लेकर झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष उत्तम सिंह ने कहा कि लक्ष्मी पाड़ेया ने थाने में शिकायत की है. पुलिस को इसकी तहकीकात करने दिया जाए. अभी इस पर टिप्पणी करना सही नहीं है. वहीं जब झारखंड बॉक्सिंग एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष राजीव कुमार वर्मा से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो कॉल नहीं लगा. इसे भी पढ़ें – झारखंड">https://lagatar.in/sushant-gaurav-director-of-jharkhand-sports-and-youth-affairs-took-charge/">झारखंड

खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के निदेशक सुशांत गौरव ने किया पदभार ग्रहण
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही