Search

 
 
 

Jamshedpur: 5 महीने से वेतन नहीं मिलने पर महिला होमगार्ड ने की खुदकुशी की कोशिश

शहर के एमजीएम अस्पताल में तैनात एक महिला होमगार्ड ने कथित तौर पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: शहर के एमजीएम अस्पताल में तैनात एक महिला होमगार्ड ने कथित तौर पर आर्थिक तंगी से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या की कोशिश की. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत महिला को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है. डॉक्टरों की निगरानी में उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, महिला होमगार्ड की पहचान अलादी महाली के रूप में हुई है. उसने बताया कि उसे पिछले करीब पांच महीनों से वेतन नहीं मिला है. वेतन नहीं मिलने के कारण परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो गया था. लगातार बढ़ती आर्थिक परेशानियों और मानसिक तनाव से वह काफी परेशान थी.

 

महिला का आरोप है कि कई महीनों से वेतन भुगतान नहीं होने के कारण उसे रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में भी कठिनाई हो रही थी. इसी आर्थिक संकट और हताशा के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया, जिससे समय पर इलाज शुरू हो सका.

 

फिलहाल महिला होमगार्ड का इलाज एमजीएम अस्पताल में जारी है. इस घटना ने एक बार फिर लंबे समय तक वेतन भुगतान नहीं होने और कर्मचारियों की आर्थिक समस्याओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. हालांकि, इस मामले में संबंधित विभाग की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही