Search

 
 
 

राउरकेला स्टेशन पर कंफर्म टिकट का झांसा देकर महिला यात्री के साथ दुष्कर्म, आरोपी रेलकर्मी गिरफ्तार

Chaibasa News : आरोप है कि एक रेलकर्मी ने बेंगलुरु जाने के लिए राउरकेला स्टेशन पहुंची युवती (20 वर्षीय) को कंफर्म टिकट दिलाने का झांसा देकर स्टेशन परिसर में स्थित वाल्व रूम ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.  ओडिशा के नुआपाड़ा जिले की रहने वाली पीड़िता ने राउरकेला जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई है.
 
राउरकेला रेलवे स्टेशन
  • राउरकेला स्टेशन में महिला सुरक्षा पर बड़ा सवाल!
  • सुरक्षा के दावों के बीच स्टेशन के अंदर आखिर कैसे महिला यात्री बनी बलात्कार का शिकार

Shambhu Kumar

 

Chaibasa News : चक्रधरपुर रेल मंडल के मॉडल रेलवे स्टेशन के रूप में पहचान रखने वाले राउरकेला स्टेशन परिसर में महिला सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. जिस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी की मौजूदगी और पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के दावे किए जाते हैं, वहीं एक युवती के साथ दुष्कर्म का आरोप सामने आया है. आरोप रेलवे के ही एक कर्मचारी पर लगा है.

 

Uploaded Image

पुलिस हिरासत में गिरफ्तार आरोपी रेलकर्मी

 

आरोप है कि एक रेलकर्मी ने बेंगलुरु जाने के लिए राउरकेला स्टेशन पहुंची युवती (20 वर्षीय) को कंफर्म टिकट दिलाने का झांसा देकर स्टेशन परिसर में स्थित वाल्व रूम ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.  ओडिशा के नुआपाड़ा जिले की रहने वाली पीड़िता ने राउरकेला जीआरपी में शिकायत दर्ज कराई है.

 

शिकायत के बाद पुलिस युवती को घटनास्थल पर ले गई और उसने प्लेटफॉर्म नंबर-1 के चक्रधरपुर क्षोर पर ऑफिसर रेस्ट हाउस के समीप स्थित वाल्व रूम को घटनास्थल के रूप में पहचान की. पुलिस ने रेलवे से संबंधित कर्मचारी की जानकारी जुटाई. युवती ने आरोपी की पहचान की. इसके बाद जीआरपी ने आईओडब्ल्यू विभाग के वाल्व मैन कपिलेश्वर सिंह (54) को हिरासत में ले लिया है.

 

Uploaded Image

मामले की जांच करते जीआरपी के अधिकारी

 

वहीं युवती की भी मेडिकल जांच कराई गई. पुलिस ने मामले में केस नंबर 126/2026 दर्ज कर बीएनएस की धारा 64(2)(बी) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है. वहीं चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम आदित्य चौधरी ने कहा कि मामले की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है. अगर रेलकर्मी दोषी पाया गया तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

Uploaded Image

आईओडब्ल्यू विभाग के वाल्व मैन कपिलेश्वर सिंह

महिलाओं की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल

सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी की सुरक्षा व्यवस्था मौजूद है, तो प्लेटफॉर्म के समीप स्थित रेलवे परिसर के एक कमरे तक एक महिला यात्री को ले जाने की स्थिति आखिर कैसे बनी?क्या महिला यात्रियों को मदद और सुरक्षा देने के लिए बनाई गई व्यवस्था सिर्फ कागजों तक सीमित है?

 

और अगर आरोप सही साबित होते हैं, तो क्या रेलवे परिसर के भीतर महिला यात्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी तय होगी? यह मामला सिर्फ एक युवती की शिकायत तक सीमित नहीं है, बल्कि रेलवे स्टेशनों पर महिला यात्रियों की सुरक्षा और सुरक्षा तंत्र की प्रभावशीलता पर सीधा सवाल खड़ा करता है.

 

 

Uploaded Image

आरोपी रेलकर्मी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही