Search

 
 
 

टोरी रेलवे जंक्शन पर प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला यात्री को नहीं मिली मेडिकल सुविधा

 
Chandwa (Latehar) : चंदवा के टोरी जंक्शन पर शुक्रवार की तड़के सुबह करीब 3:20 बजे में एक महिला रेल यात्री को प्रसव पीड़ा होने पर टोरी जंक्शन पर कोई मेडिकल की सुविधा नहीं मिली. बाद में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवा ले जाया गया. यहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया. प्रसव के बाद मां रौशनी कुमारी और बच्ची दोनों स्वस्थ है. घटना की जानकारी मिलने पर कामता पंचायत समिति सदस्य अयुब खान, राज्यसभा सांसद प्रतिनिधि असगर खान, चंदवा पूर्वी पंचायत समिति सदस्य मनीता देवी व करण लोहरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और महिला से कुशलक्षेम पूछा. महिला के ससुर नंदलाल राम बिंद ने बताया कि वे लोग रायगढ़ (छत्तीसगढ़) के निवासी हैं. कुदरा (बिहार) में भी उनका घर है. रौशनी कुमारी को लेकर वे झारसोगड़ा स्टेशन से विशाखापतनम एक्सप्रेस में सवार होकर अपने घर कुदरा (बिहार) जा रहे थे. रौशनी को सीएट का एक्जाम देना था. इसी बीच टोरी जंक्शन के तीन स्टेशन पहले से उसे प्रसव पीड़ा शुरू हो गयी. करीब एक घंटे से वह एक्सप्रेस ट्रेन में दर्द से जूझती रही. मेडिकल सुविधा के लिए वह टोरी स्टेशन में उतर गयी. यहां रेलवे ओवरब्रिज की सिढ़ियां चढ़ाने के लिए आरपीएफ के पदाधिकारी और जवान ने उनकी मदद की. बताया जाता है कि वह करीब एक घंटे से अधिक समय तक दर्द से टोरी स्टेशन पर ही कराहती रही. बाद में आरपीएफ के पदाधिकारी और जवानों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीलिमा कुमारी को फोन पर इस मामले की जानकारी दी. सूचना के बाद डॉ. नीलिमा कुमारी ने 108 एम्बुलेंस टोरी स्टेशन भेजा और प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला को अस्पताल लाया गया. यहां उसने एक बच्ची को जन्म दिया. पंचायत समिति सदस्यों ने कहा कि टोरी जंक्शन में मेडिकल सुविधाएं नग्णय है. जबकि यह देश में दूसरा सर्वाधिक राजस्व देने वाला रेलवे स्टेशन है. लेकिन यहां यात्रियों के लिए सुविधाओं का घोर अभाव है. मेडिकल सुविधा और प्रखंड वासियों की अन्य सुविधाएं नहीं है. रेलवे विभाग को सिर्फ अपनी राजस्व की चिंता है. लोगों की समस्याओं से उन्हें कोई मतलब नहीं है. उन्होंने कहा कि टोरी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिला यात्री को इलाज की सुविधा नहीं मिल पाने की घटना और यहां आपातकाल के लिए एक भी एंबुलेंस का नहीं रहना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. मौके पर एएनएम जोशीला लकड़ा, कमला चरमाखो व अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : भारत">https://lagatar.in/indias-paris-olympics-dream-shattered-lost-to-japan-1-0/">भारत

का पेरिस ओलंपिक का सपना टूटा, जापान से 1-0 से हारा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही