Search

 
 
 

महिला बंदी ने लिखी चिट्ठी, कहा - खूंटी जेल के दो कर्मियों ने किया दुष्कर्म

 
Ranchi: खूंटी जेल में बंद महिला बंदी ने राष्ट्रीय महिला आयोग को पत्र लिखा है. पत्र में खूंटी जेल के दो कर्मचारियों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है. साथ ही गर्भवती होने पर अबॉर्सन कराने का भी आरोप लगाया है. महिला बंदी ने आरोप लगाया है कि जेल के कर्मचारी बंदी पत्र नहीं लिखने देते. इसलिए रिहा होने वाले महिला बंदी के माध्यम से पत्र लिखा है. जानकारी के मुताबिक, महिला लुधियाना की रहने वाली है. लेकिन पुश्तैनी घर खूंटी में ही है. पुलिस ने उसे अफीम तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. आरोप है कि जेल के दोनों कर्मचारियों ने छोड़ने का प्रलोभन देकर एक माह तक उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान जब वह गर्भवती हो गई, तो पहले उसे जान से मारने व जेल में ही सड़ा देने की धमकी दी गई. फिर अबॉर्सन करा दिया गया. महिला का आरोप है कि अबॉर्सन कराने की तारीख बैकडेट से तीन माह पहले दिखाया गया है. महिला ने आयोग से मांग की है कि उसके आरोपों की जांच की जाए. साथ ही उसके मेडिकल रिपोर्ट की जांच विशेष टीम से करायी जाए. महिला ने पत्र ने लिखा है कि जिन दो जेल कर्मियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है, उसमें से एक छह साल से और दूसरा आठ साल से खूंटी जेल में ही पदस्थापित है. दोनों जेलकर्मी उसके अलावा दूसरी महिला बंदियों के साथ गलत काम किया है. इस मामले में जेल आईजी ने बताया कि इस तरह का मामला अभी मेरे संज्ञान में नहीं आया है. अगर ऐसा है तो मामले की जांच होगी. इसे भी पढ़ें -आ">https://lagatar.in/rainy-season-is-coming-south-west-monsoon-may-hit-kerala-around-31st-may/">आ

रहा बारिश का मौसम… दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 31 मई के आसपास केरल में दे सकता है दस्तक…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही