Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में 14 अप्रैल को होगा फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट रूपाली भूषण का स्वागत

Hazaribaghफेमिना मिस इंडिया 2021-22 की फाइनलिस्ट रूपाली भूषण 14 अप्रैल को पहली बार हजारीबाग आ रही हैं. इस मौके पर तरंग ग्रुप हजारीबाग व संस्कृतिकर्मी डॉ. प्रह्लाद सिंह के साथ संस्था के सचिव अमित कुमार गुप्ता संयुक्त रूप से उनका स्वागत करेंगे. जिसके लिये वैभवी बैंक्वेट हॉल में स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन दोपहर 2:00 बजे से किया जायेगा. बता दें कि रूपाली भूषण हजारीबाग के विवेकानंद सेंट्रल स्कूल से पढ़ी हैं और सिरका खिरगांव में रहती थी. रूपाली अब तेलुगु सिनेमा की अदाकारा भी हैं. फेमिना मिस इंडिया 2021-22 के टॉप 15 में पहुंचने के बाद वह अपने होम टाउन हजारीबाग पहली बार आ रही है. उन्होंने फेमिना मिस इंडिया झारखंड 2021-22 के साथ मिस बिहार 2017 का खिताब भी हासिल किया है. इसे भी पढ़ें: SP">https://lagatar.in/sp-campaign-rishabh-garg-warns-maoists-return-to-mainstream-or-else/">SP

अभियान ऋषभ गर्ग ने माओवादियों को चेताया, मुख्यधारा में लौटें नहीं तो…
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही