Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लेडी के सी रॉय मेमोरियल स्कूल में ‘फेस्टा रिसाउंड-2024’ का हुआ आयोजन

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रातु स्थित लेडी के सी रॉय मेमोरियल स्कूल में कक्षा दसवीं के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह और बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन हुआ. विद्यालय के वरीय अध्यापिकाओं द्वारा छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर स्वागत किया गया. इसे भी पढ़ें –मास्टर">https://lagatar.in/good-news-for-the-masters-they-will-get-all-the-benefits-the-day-they-retire/">मास्टर

साहबों के लिए खुशखबरी, जिस दिन होंगे रिटायर, उसी दिन मिलेंगे सभी लाभ

लाइव कंसर्ट में झुमे छात्र-छात्राएं

इस अवसर पर झारखंड के सुप्रसिद्ध बैंड स्पर्श 2.0 ने लाइव कंसर्ट प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के दौरान ``पापा कहते हैं`` और ``ओम शांति ओम ``जैसे गानों पर छात्र-छात्राओं के साथ-साथ अध्यापक-अध्यापिकाएं झूमने पर मजबूर हो गए. कलाकारों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने सम्पूर्ण वातावरण में समा बांध दिया.

कठिन परिश्रम और अनुशासन सफलता का मूल मंत्र - प्राचार्य

स्कूल के निदेशक प्रणव रॉय, प्राचार्य अभिषेक हरित और रांची के प्रसिद्ध हिन्दी अध्यापक जमुना लाल द्वारा संयुक्त रूप से छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया. निदेशक प्रणव रॉय ने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षा और जीवन के अन्य परीक्षा में सफलता व उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी. स्कूल के प्राचार्य अभिषेक हरित ने विद्यार्थियों का मार्ग दर्शन करते हुए कहा कि निरंतर प्रयास, कठिन परिश्रम व स्व अनुशासन ही सफलता का मूल मंत्र है. वहीं अध्यापक जमुनालाल ने श्रीमद्भागवद गीता के सुप्रसिद्ध उक्ति ``कर्मण्येवाधिकारस्ते`` का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को कर्मपथ और पुरूषार्थ के बल पर अपना भाग्य-निर्माण का संदेश दिया. इसे भी पढ़ें -कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-supports-farmer-movement-kharge-lashed-out-at-modi-government-says-it-broke-promises-made-to-farmers/">कांग्रेस

का किसान आंदोलन को समर्थन, खड़गे मोदी सरकार पर बरसे, कहा, अन्नदाताओं से किये वादे तोड़े
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही