Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

30 अप्रैल को महोत्सव होगा, झारखंड में 8100 जगहों पर सुनी जाएगी मन की बात : दीपक प्रकाश

  • 900 जगहों पर बड़े इवेंट का होगा आयोजन
  • 29 अप्रैल को वॉल राइटिंग और दीपोत्सव
Ranchi : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पीएम के मन के बात कार्यक्रम को लेकर झारखंड भाजपा की तैयारियों के बारे में बताया. कहा कि इस कार्यक्रम के जरिये दर्शकों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी का भावनात्मक जुड़ाव हुआ है. मोदी दुनिया के एकमात्र राष्ट्राध्यक्ष हैं, जो जनता से सीधा संवाद करते हैं. वे इस कार्यक्रम के जरिये प्रेरक प्रसंगों से जनता का मार्गदर्शन करते हैं. भाजपा 30 अप्रैल को मन की बात को कार्यक्रम की तरह नहीं महोत्सव की तरह मनाएगी. 29 अप्रैल को वॉल राइटिंग होगी और पूरे राज्य में चौक-चौराहों पर दीपोत्सव का आयोजन होगा. 30 अप्रैल को राज्य में 8100 जगहों पर मन की बात सुनी जाएगी. रांची के पहाड़ी मंदिर, जगन्नाथ मंदिर, देउड़ी मंदिर समेत कई धार्मिक जगहों और कई यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम होगा. इसके अलावा 900 जगहों पर बड़ा इवेंट आयोजित होगा. जहां समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया गया है. पार्टी के सभी पदाधिकारी और सांसद, विधायक भी अलग-अलग जगह इस कार्यक्रम में शामिल होंगे.

96 फीसदी लोग इस कार्यक्रम से परिचित

दीपक प्रकाश ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम दलगत राजनीति से ऊपर है. इससे देश में कई नई शुरुआत भी हुई है. मन की बात में ही पीएम ने स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी का आह्वान किया था. इसी कार्यक्रम ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को जनआंदोलन बनाया. दिव्यांगों के प्रति समाज को जागरूक किया. उन्होंने कहा कि आईआईएम रोहतक ने मन की बात को लेकर सर्वे किया है, जिसमें कहा गया है कि 96 फीसदी लोग इस कार्यक्रम से परिचित हैं. 100 करोड़ से ज्यादा लोग इसे एक बार सुन चुके हैं. 23 करोड़ लोग नियमित रूप से इसे देखते हैं. 60 फीसदी लोगों ने इसी कार्यक्रम से प्रभावित होकर राष्ट्र निर्माण के लिए काम करने की रुचि दिखाई है. 58 फीसदी लोगों ने कहा है कि कार्यक्रम देखकर उनकी जिंदगी में सुधार आया है. इसे भी पढ़ें – 9">https://lagatar.in/number-of-corona-infected-doubled-in-jharkhand-in-9-days-20-districts-affected/">9

दिन में झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या दोगुनी, 20 जिले चपेट में
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही