Search

 
 
 

कम होगी CISF में नौकरी में मौका! कम किए जाएंगे एयरपोर्ट की सुरक्षा पर तैनात जवान

Fewer job opportunities CISF: गृह मंत्रालय के पास जो प्रस्ताव विचाराधीन है, उसके मुताबिक हर शिफ्ट में तैनात सीआइएसएफ के कुल जवानों की संख्या में से 30 से 60 जवानों की जगह निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड की तैनाती की जा सकती है.
 
  • अभी देश के 74 एयरपोर्ट पर 55 हजार जवान तैनात हैं.
  • एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात जवान लौटेंगे फिल्ड में.
  • एयरपोर्ट की सुरक्षा में लगाये जाएंगे निजी सिक्यूरिटी गार्ड.

Lagatar Desk: एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्यूरिटी फोर्स (CISF) की संख्या में कमी की जायेगी. सीआइएसएफ जवानों की जगह सुरक्षा की जिम्मेदारी निजी सुरक्षा एजेंसी को गार्ड को दिया जायेगा. इसका प्रस्ताव गृह मंत्रालय के पास भेजा गया है. 

 

इस प्रस्ताव के साथ ही यह सवाल खड़ा हो गया है कि क्या आने वाले समय में सीआइएसएफ में नौकरी का मौका कम हो जायेगा? क्योंकि एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात जवानों को दूसरी यूनिट में तैनात किया जायेगा. इससे वहां होने वाली रिक्तियां लंबे समय के लिए खत्म हो जाएंगी.

 

दरअसल, अभी देश के कुल 74 एयरपोर्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआइएसएफ के पास है. इन एयरपोर्ट्स पर करीब 55 हजार जवान तैनात हैं. एयरपोर्ट संचालित करने वाली कंपनियों का कहना है कि सीआइएसएफ के जवानों की तैनाती होने की वजह से सुरक्षा पर ज्यादा खर्च आता है. इसलिए कुछ जगहों व कुछ कामों में निजी सुरक्षा एजेंसी के गार्ड को ट्रेनिंग देकर तैनात किया जाना चाहिए. 

 

गृह मंत्रालय के पास जो प्रस्ताव विचाराधीन है, उसके मुताबिक हर शिफ्ट में तैनात सीआइएसएफ के कुल जवानों की संख्या में से 30 से 60 जवानों की जगह निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्ड की तैनाती की जा सकती है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही