Search

 
 
 

JDU-BJP कार्यालय के बाहर 11-12वीं के छात्रों का उग्र प्रदर्शन, शिक्षा विभाग के आदेश को वापस लेने की मांग

 
Patna :   बिहार शिक्षा विभाग ने अगले शैक्षणिक सत्र से 11वीं और 12वीं के छात्रों को यूनिवर्सिटी से हाई स्कूल में शिफ्ट करने का आदेश दिया है. शिक्षा विभाग के इस आदेश के खिलाफ सैंकड़ों छात्र-छात्राओं ने आज जेडीयू और बीजेपी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया. इस दौरान छात्रों ने जमकर हंगामा किया और शिक्षा विभाग के आदेश को वापस लेने की मांग की. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं को समझा-बुझाकर जेडीयू कार्यालय के पास से हटाने की कोशिश की. लेकिन छात्र नहीं माने. इस दौरान छात्रों और पुलिस के बीच झड़प भी हो गयी.

सीएम आवास के बाहर भी प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं छात्र 

बता दें कि 11वीं और 12वीं की पढ़ाई कॉलेज में ही जारी रखने की मांग को लेकर छात्र-छात्राएं पिछल कई दिनों से पटना के चौक-चौराहे पर प्रदर्शन कर रहे हैं. शिक्षा विभाग के फैसले से नाराज छात्र-छात्राओं ने सीएम आवास के बाहर भी प्रदर्शन किया था. लेकिन इन छात्र-छात्राओं की मांगों पर विचार नहीं किया. जिसके बाद एक बार फिर 11वीं और 12वीं की छात्र-छात्राएं सड़क पर उतर आये हैं.  प्रदर्शनकारी छात्र ने कहा कि शिक्षा विभाग को यह नियम अगले सत्र से लागू करना चाहिए. हम कई समस्याओं का सामना कर रहे हैं और पहले ही फीस का भुगतान कर चुके हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही