Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चतरा में 25 लाख के इनामी नक्सली के दस्ते और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़

Chatra : भाकपा माओवादी से जुड़े नक्सली दस्ते और सुरक्षाबलों के बीच बुधवार को भीषण मुठभेड़ हुई.  मुठभेड़ की घटना जिले के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित बिहार- झारखंड बॉर्डर पर हुई. जानकारी के अनुसार, 25 लाख के इनामी गौतम पासवान और 15 लाख के इनामी इंदल के दस्ते के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई है. दोनों ओर से हुई भीषण गोलीबारी के बाद सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे. जिले में सुरक्षा बलों के द्वारा नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इस दौरान पुलिस ने नक्सलियों के दैनिक उपयोग में आने वाले सामान को बरामद किया है. इस पूरे घटनाक्रम का एसपी खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं.

बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे नक्सली

एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि बिहार- झारखंड के बॉर्डर पर नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हुए हैं. जिसके बाद एसपी के निर्देश पर सीआरपीएफ और जिला पुलिस बल के द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया. इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की. इसे भी पढ़ें- मंकीपॉक्स">https://lagatar.in/monkeypox-threat-increased-government-floated-tender-for-vaccine-and-kit/">मंकीपॉक्स

का खतरा बढ़ा, सरकार ने वैक्सीन और किट के लिए निकाला टेंडर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही