Search

 
 
 

9 डिसमिल जमीन के म्यूटेशन के लिए CO कार्यालय में भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लात घूंसे, देखें वीडियो

 
Ranchi: कांके अंचल कार्यालय में एक म्यूटेशन की सुनवाई से पहले ही दो पक्ष आपस में भीड़ गए. तू-तू मैं-मैं और गाली-गलौज से शुरू हुआ मामला हाथापाई और मारपीट तक पहुंच गया. सीओ की कोर्ट में सुनवाई से पूर्व मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों को समझा बुझा कर कार्यालय से  बाहर किया गया. लेकिन उससे पहले जमीन के म्यूटेशन के लिए दोनों पक्षों के बीच लात-घूसों और गाली-गलोज की बौछार देखने को मिली. दरअसल, कांके सीओ कार्यालय में चुटु मौजा के खाता 78 प्लॉट संख्या 1936 जिसका कुल रकबा 9 डिसमिल है. इसकी दाखिल ख़ारिज से जुड़े मामले में सीओ के समक्ष पक्ष रखने के लिए प्रथम पक्ष अशोक महतो और उनकी पत्नी एवं दूसरा पक्ष शत्रुघन महतो एवं अन्य पहुंचे थे. देखें वीडियो सुनवाई से पहले ही दोनों पक्ष आपस में भीड़ गए. जिस समय मारपीट की घटना हुई उस समय अंचलाधिकारी कार्यालय नहीं पहुंचे थे. अंचल कार्यालय के नाजिर जमीन मामले से संबंधित जानकारी दोनों पक्षों से ले रहे थे. मारपीट की घटना के बाद अशोक महतो ने कांके थाना में पूरे मामले की लिखित जानकारी देते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है. जिसपर पुलिस जांच कर रही है. बता दें कि LRDC की कोर्ट से कांके अंचलाधिकारी को उक्त भूमि से जुड़े विवाद की सुनवाई करने के निर्देश दिये गए थे. इसे भी पढ़ें- मोदी">https://lagatar.in/modi-government-took-12-percent-people-out-of-poverty-line-in-8-years-nadda/">मोदी

सरकार ने 8 साल में 12 फीसदी लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला : नड्डा
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही