Search

 
 
 

रिम्स में डॉक्टर और मरीज के बीच जमकर मारपीट, मामला बरियातू थाने तक पहुंचा

 
  • हॉस्टल से भी जूनियर डॉक्टरों ने आकर की मारपीट
Ranchi  : रिम्स में एक बार फिर से डॉक्टरों की दबंगई देखने को मिली है. मेडिसिन विभाग में डॉ अजीत डुंगडुंग के वार्ड में भर्ती एक मरीज और जूनियर डॉक्टरों के बीच कुछ बात को लेकर कहासुनी हो गई. मामले ने तूल पकड़ लिया और मामला मारपीट में तब्दील हो गया. मिली जानकारी के मुताबिक हॉस्टल से भी डॉक्टरों ने आकर परिजनों के साथ मारपीट की है. खबर लिखे जाने तक मामला शांत है और दोनों पक्ष के लोग बरियातू थाने में जमे हुए हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/29.jpeg"

alt="" width="1600" height="900" />

चिकित्सक इमरजेंसी के बाहर धरने पर बैठे

चिकित्सक इमरजेंसी के बाहर धरने पर बैठे हैं. चिकित्सक कार्य बहिष्कार करने की बात कह रहे हैं. जूनियर डॉक्टरों ने डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट के खिलाफ भी खूब नारेबाजी की है. एक जूनियर डॉक्टर वरुण के साथ परिजनों ने बदसलूकी की, जिसके बाद जूनियर डॉक्टरों ने परिजन की पिटाई कर दी. जिस मरीज के परिजन के साथ मारपीट हुई, उनका नाम समीर कुमार गुंजन है. इनके पिता उदय कुमार शर्मा मेडिसिन विभाग में डॉ अजीत डुंगडुंग की यूनिट में A 1 वार्ड में भर्ती हैं. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/341.jpeg"

alt="" width="780" height="787" />

वार्ड में मच गई अफरा-तफरी

मारपीट की घटना के बाद कुछ देर के लिए वार्ड में अफरा-तफरी मच गई. हालांकि मौके पर होमगार्ड के जवानों ने मोर्चा संभालते हुए मामले को शांत कराया. इस बीच ट्रॉमा सेंटर एंड सेंट्रल इमरजेंसी के रजिस्ट्रेशन काउंटर को भी बंद कर दिया गया है. किसी भी मरीज का पर्ची नहीं कट रहा है. [caption id="attachment_664367" align="aligncenter" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/50.jpeg"

alt="" width="1600" height="1200" /> फोटो: भर्ती के इंतजार में एंबुलेंस में बैठे मरीज[/caption] इसे भी पढ़ें – असली">https://lagatar.in/fake-liquor-in-the-name-of-real-the-price-is-also-being-charged-20-rupees-more-than-mrp/">असली

के नाम पर नकली शराब, कीमत भी वसूल रहे एमआरपी से 20 रुपये ज्यादा! 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही