Islamabad : पाकिस्तान अफगान सीमा से बडी खबर आ रही है. खबर यह है कि पाकिस्तानी वायु सेना द्वारा अफगानिस्तान के पूर्वी पक्तिका प्रांत में किये गये हवाई हमले के बाद अफगानिस्तान ने जवाबी कार्र्वाई का है. अफगान और पाकिस्तानी सैनिकों के बीच सीमा पर भीषण संघर्ष जारी है. जानकारी के अनुसार 19 पाकिस्तानी सैनिक और तीन अफगान नागरिकों की मौत हो गयी है. पाकिस्ता सीमा से सटे पूर्वी अफगानिस्तान के खोस्त और पक्तिका प्रांतों में भीषण लड़ाई जारी है. समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने स्थानीय मीडिया के हवाले से कहा है कि अफगान बलों ने खोस्त प्रांत के अली शिर जिले में कई पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को आग के हवाले कर दिया है.
पाकिस्तान अफगान सीमा पर भीषण लड़ाई जारी, 19 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की खबर
Last Updated: Dec 29, 2024 12:00 AM (IST)