Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

इंदौर के फाइबर फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 70 मजदूर अंदर कर रहे थे काम

MP :  इंदौर के एक फाइबर फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर हैं. जानकारी के अनुसार, लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित फाइबर फैक्ट्री फार्गो ग्रेड में आग लगी है. बताया जाता है कि जब फैक्ट्री में आग लगी, तब 70 मजदूर अंदर काम कर रहे थे. आगजनी के बाद भगदड़ मच गयी. आग से फैक्ट्री धुआं-धुआं हो गया. धुएं के कारण कुछ मजदूर बेहोश हो गये. हालांकि सभी मजदूरों को कुशलतापूर्वक बाहर निकाल लिया गया है. तेजाब फैलने के कारण एसआर इलाके में सनसनी फैल गयी. फैक्ट्री के आसपास स्थित मकान भी आग की चपेट में आ गये. फैक्ट्री के अंदर ज्वलनशील सामग्री होने के कारण अभी भी धमाके हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें : वेडिंग">https://lagatar.in/wife-manyata-wished-sanjay-dutt-in-a-special-way-on-their-wedding-anniversary/">वेडिंग

एनिवर्सरी पर संजय दत्त को पत्नी मान्यता ने खास अंदाज में किया विश

फैक्ट्री में केमिकल कम ज्यादा होने से लगी आग

बताया जा रहा है कि फाइबर फैक्ट्री में केमिकल कम ज्यादा होने से आग लगी है. देखते ही देखते आग इतना विकराल रूप ले लिया कि 2 किलोमीटर दूर से ही आग की लपटें नजर आ रही हैं. फैक्ट्री में सेफ्टी उपकरण भी मौजूद नहीं थे. घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गयी. लेकिन ट्रैफिक जाम की वजह से फायर ब्रिगेड की गाड़ी 1 घंटे बाद वहां पहुंची. करीब 10 गाडियां आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही हैं. इसे भी पढ़ें : मंडल">https://lagatar.in/electric-fencing-will-soon-be-installed-in-mandal-kara-simdega-amount-approved/">मंडल

कारा सिमडेगा में जल्द लगेगा इलेक्ट्रिक फेंसिंग, राशि स्वीकृत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही